सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई टीम ने छह विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के 37 गेंद में 57 रन शामिल हैं।

By भाषा | Published: November 12, 2019 07:18 PM2019-11-12T19:18:09+5:302019-11-12T19:18:09+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy: Mumbai record 4th win, beat Pondicherry by 27 runs | सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

googleNewsNext

मुंबई ने पुडुच्चेरी को 27 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में लगातार चौथी जीत दर्ज की। खिताब की प्रबल दावेदार मुंबई ने इससे पहले मिजोरम, हरियाणा और मध्यप्रदेश को हराया है। 

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई टीम ने छह विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के 37 गेंद में 57 रन शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा ने 29 और आदित्य तारे ने 20 रन बनाये। सूर्य ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। 

सूर्य का बखूबी साथ निभाते हुए सिद्धेश लाड ने 22 गेंद में 39 रन बनाये जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। पुडुच्चेरी के लिये पारस डोगरा ने 35 गेंद पर 45 रन बनाये जबकि अरूण कार्तिक ने 27 रन की पारी खेली। 

मुंबई के गेंदबाजों के आगे हालांकि उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके। अन्य मैचों में मेघालय ने असम को चार विकेट से हराया। मध्यप्रदेश ने मिजोरम को 86 रन से मात दी। वहीं हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से हराया।

Open in app