Video: अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू मैच में झटका विकेट, इस बल्लेबाज को बनाया पहला शिकार

बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 15, 2021 02:23 PM2021-01-15T14:23:39+5:302021-01-15T16:29:45+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021, Mumbai vs Haryana, Elite Group E: Arjun Tendulkar getting his first wicket | Video: अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू मैच में झटका विकेट, इस बल्लेबाज को बनाया पहला शिकार

अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया।

googleNewsNext
Highlightsहरियाणा ने मुंबई को 8 विकेट से हराया।अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया।डेब्यू मैच में चैतन्य बिश्नोई को बनाया पहला शिकार।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021, Mumbai vs Haryana, Elite Group E: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2021 में 15 जनवरी को मुंबई और हरियाणा के बीच एलीट ग्रुप ई का खेला गया, जिसमें हरियाणा ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू कर लिया है।

मुंबई 143 रन पर ऑलआउट

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई 19.3 ओवरों में 143 रन पर सिमट गई। मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और आदित्य तारे ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। तारे 8, जबकि जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते गए और 56 रन तक टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए।

जयंत यादव ने झटके 4 विकेट, 5 बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

यहां से सरफराज खान ने अथर्व अंकोलकर के साथ सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। सरफराज ने 30, जबकि अंकोलकर ने 37 रन बनाए। इनके अलावा धवल कुलकर्णी ने 13 रन की पारी खेली, लेकिन 5 बल्लेबाज अपना खात नहीं खोल सके।

अर्जन तेंदुलकर नहीं खेल सके एक भी गेंद

मुंबई की सीनियर टीम के लिए डेब्यू मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे, लेकिन उन्हें कोई गेंद खेलने का मौका नहीं मिल सका। विपक्षी टीम की तरफ से जयंत यादव ने सर्वाधिक 4, जबकि अरुण चपर्ण ने 3 शिकार किए।

हरियाणा की खराब शुरुआत

इसके जवाब में हरियाणा की सलामी जोड़ी के रूप में चैतन्य बिश्नोई और अरुण ने पहले विकेट के लिए 2.2 ओवरों में 23 विकेट जोड़ लिए थे, लेकिन टीम ने इसके बाद अगली 5 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों को खो दिया। चैतन्य 4, जबकि अरुण 19 रन बनाकर आउट हुए।

अर्जुन तेंदुलकर के लिए यहां से आईपीएल ऑक्शन का रास्ता खुल जाएगा।
अर्जुन तेंदुलकर के लिए यहां से आईपीएल ऑक्शन का रास्ता खुल जाएगा।

अर्जुन तेंदुलकर ने चैतन्य बिश्नोई को बनाया पहला शिकार

मुंबई की सीनियर टीम के लिए पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने चैतन्य बिश्नोई को अपना पहला शिकार बनाया। पारी के 3.1 ओवर में आदित्य तारे ने बिश्नोई का कैच लपका और इसी के साथ मुंबई को दूसरी सफलता हाथ लगी।

हिमांशु राणा-शिवम चौहान के बीच शतकीय साझेदारी, हरियाणा ने 17.4 ओवर में जीता मैच

हालांकि यहां से हिमांशु राणा ने शिवम चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट 117 रन की साझेदारी कर टीम को 14 गेंदें शेष रहते ही जीत दिला दी। राणा ने 53 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75, जबकि चौहान ने 43 रन की पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने 3 ओवरों में 11.30 की इकॉनमी के साथ 34 रन देकर 1 शिकार किया। उनके अलावा शम्स मुलानी को भी 1 विकेट हाथ लगा।

अर्जुन तेंदुलकर के लिए खुला आईपीएल का रास्ता

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए क्वालीफाई कर लेगा क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिये अपना पदार्पण कर लिया है। 

अर्जुन तेंदुलकर समेत कृतिक हनागावाड़ी टीम में शामिल

अर्जुन तेंदुलकर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया। 

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए कई एज ग्रुप में खेल चुके टूर्नामेंट

अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं। अर्जुन उस टीम का भी हिस्सा थे, जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Open in app