धोनी को समझने के लिए खुद रांची जाकर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, दोस्ती हो गई थी मजबूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 04:42 PM2020-06-14T16:42:50+5:302020-06-14T17:57:37+5:30

Sushant Singh Rajput suicide: Bollywood Actor sushant singh rajput ms dhoni the untold story | धोनी को समझने के लिए खुद रांची जाकर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, दोस्ती हो गई थी मजबूत

धोनी को समझने के लिए खुद रांची जाकर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, दोस्ती हो गई थी मजबूत

googleNewsNext
Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड।11 बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके थे काम।'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बटोरी थी शोहरत।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ वक्त से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बॉलीवुड समेत राजनीति और खेल जगत भी सदमे में है। सुशांत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में लीड रोल निभा चुके थे। खबर ये भी आ रही है कि 'एमएस धोनी' फिल्म के सीक्वल को लेकर भी उनकी को-प्रोड्यूसर अरुण पांडे से बातचीत चल रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड जगत में अपना कदम रखा।

साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सुशांत सिंह राजपूत को नया मुकाम हासिल करवाया था। फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए धोनी के जीवन को समझने के लिए सुशांत सिंह राजपूत रांची में रहे थे। इस बीच वह वहां के लोगों से मिलते-जुलते भी रहे। फिल्म की शूटिंग के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान से सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती भी काफी मजबूत हुई थी।

सुशांत इसके अलावा फिल्म 'सोन चिरैया' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म 'केदारनाथ' थी, जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने 11 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।

Open in app