SL vs WI: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के दमदार शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 161 रन से रौंद जीती वनडे सीरीज

Sri Lanka vs West Indies, 2nd ODI: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के शानदार शतकों की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 161 रन से हराकर जीती सीरीज

By भाषा | Published: February 27, 2020 07:35 AM2020-02-27T07:35:25+5:302020-02-27T07:35:25+5:30

Sri Lanka vs West Indies: Avishka Fernando, Kusal Mendis shines, As Sri Lanka beat West Indies by 161 runs to Seal ODI Series | SL vs WI: अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के दमदार शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 161 रन से रौंद जीती वनडे सीरीज

कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नाडों के शतकों की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 161 रन से रौंदा

googleNewsNext
Highlightsश्रीलंका ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को दी 161 रन से मातश्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने जड़े शतक

हम्बनटोटा (श्रीलंका): श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के शतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 161 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। श्रीलंका ने फर्नांडो के 127 और मेंडिस के 119 रन से आठ विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर बनाया।

इस लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 39.1 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिये लक्ष्ण संदाकन और वानिंदु हसारंगा ने तीन-तीन विकेट जबकि नुआन प्रदीप ने दो विकेट चटकाये। वेस्टइंडीज के लिये सलामी बल्लेबाज साई होप ने 51 रन की पारी खेली, बाकी बल्लेबाज शुरुआत के बावजूद पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। निकोलस पूरन ने 31 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फर्नांडो और मेंडिस दोनों ने मिलकर 239 रन बनाकर तीसरे विकेट के लिये श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी की। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोट्रेल ने चौथे ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट झटके। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने एक रन पर आउट हुए। फिर कुसाल परेरा अपने 100वें वनडे में शून्य पर पविलियन पहुंचे। लेकिन मेंडिस ने कोट्रेल को हैट-ट्रिक नहीं बनाने दी। मेंडिस को एक और जीवनदान मिला जब वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पहली स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। मेंडिस और फर्नांडो ने मिलकर 22 चौके जमाये। फर्नांडो ने 123 गेंद का सामना कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर भी बनाया। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ (57 रन देकर तीन विकेट) ने 14 गेंद के अंदर दोनों शतकवीर बल्लेबाजों के विकेट के अलावा पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (01) को आउट किया। कोट्रेल (67 रन देकर चार विकेट) ने श्रीलंका के मध्यक्रम को झकझोरा। उन्होंने तिसारा परेरा (36) और धनंजय डि सिल्वा (12) को पविलियन भेजा।

Open in app