SL vs NZ, 2nd T20I: ग्रैंडहोम-ब्रूस के बीच शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने कब्जाई सीरीज

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाना है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 3, 2019 10:33 PM2019-09-03T22:33:29+5:302019-09-03T22:45:40+5:30

Sri Lanka vs New Zealand, 2nd T20I: New Zealand won by 6 wickets | SL vs NZ, 2nd T20I: ग्रैंडहोम-ब्रूस के बीच शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने कब्जाई सीरीज

SL vs NZ, 2nd T20I: ग्रैंडहोम-ब्रूस के बीच शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने कब्जाई सीरीज

googleNewsNext

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पल्लेकल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड की इस जीत में कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम ब्रूस का अहम योगदान रहा।

अविष्का फर्नांडो (37) और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (39) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे लेकिन दोनों के बीच 68 रन साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका पांचवें ओवर में सेथ रेंस (33 रन पर तीन विकेट) ने दिया, जिन्होंने कुसाल मेंडिस (26) को कप्तान टिम साउदी के हाथों कैच कराया। आठ गेंद बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज कुसाल परेरा (11) भी ईश सोढ़ी (34 रन पर एक विकेट) का शिकार बने।

फर्नांडो और डिकवेला ने इसके बाद पारी को संभाला लेकिन दोनों चार गेंद के अंदर आउट हो गए, जिससे टीम बैकफुट पर आ गयी। फर्नांडो ने साउदी (18 रन पर दो विकेट) की गेंद पर आउट होने से पहले 25 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। डिकवेला रेंस का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 30 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगाया। शनाका जयसूर्या ने हाथ खोलना शुरू किया ही था कि साउदी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने 13 गेंद में 20 रन बनाए।

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 38 रन के स्कोर तक कॉलिन मुनरो (13), स्कट (8) और टिम सेफर्ट (15) के रूप में तीन झटके लग चुके थे। जब टीम संकट में थी, तो कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े, जहां से न्यूजीलैंड ने वापसी कर ली। ग्रैंडहोम 46 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूस ने 46 बॉल पर 3 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।

न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की दरकार थी। हसरंगा द्वारा फेंके गए 20वें ओवर की पहली बॉल पर टॉम ब्रूस को रन आउट हो गए। वहीं अगली गेंद पर मिचेल ने अपना कैच लाहिरू थिरिमाने को थमा दिया।

यहां से श्रीलंका के पास टीम हैट्रिक का मौका था, लेकिन मिचेल सैंटनर का कैच लपकने की कोशिश में श्रीलंकाई फील्डर का पैर बाउंड्री से टकरा गया, हालांकि इस दौरान खुद फील्डर भी चोटिल हो गया। इस छक्के के साथ न्यूजीलैंड जीत के करीब आ गया और चौथी बॉल पर सैंटनर ने विजय चौका लगाकर टीम को 2 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से अकीला धनंजय को 3, जबकि इसुरु उडाना और वानिडु हसरंगा को 1-1 सफलता हाथ लगी। 

Open in app