5 साल तक एक लड़के के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं एथलीट दुती चंद

एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता महिला एथलीट ने कहा कि जब वह आठवीं क्लास में थीं, तो एक लड़के ने उन्हें प्रपोज किया। उस वक्त दुती स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहती थीं। ये बात साल 2009 की है। दुती का इस लड़के से 5 साल बाद ब्रेकअप हो गया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 26, 2019 12:44 PM2019-05-26T12:44:30+5:302019-05-26T12:44:30+5:30

Sprinter Dutee Chand realetion with aboy, know about her love story | 5 साल तक एक लड़के के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं एथलीट दुती चंद

5 साल तक एक लड़के के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं एथलीट दुती चंद

googleNewsNext

समलैंगिक रिश्ता कबूलने के बाद एथलीट दुती चंद ने एक और खुलास किया है। संडे एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में 100 मीटर में राट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती ने बताया कि वह बचपन में एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता महिला एथलीट ने कहा कि जब वह आठवीं क्लास में थीं, तो एक लड़के ने उन्हें प्रपोज किया। उस वक्त दुती स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहती थीं। ये बात साल 2009 की है। दुती का इस लड़के से 5 साल बाद ब्रेकअप हो गया।

दुती ने बताया कि इसके बाद उनका अपनी ही एक रिश्तेदार की तरफ आकर्षण शुरू हुआ। हालांकि इस एथलीट ने अपनी फीलिंग का इजहार नहीं किया। वेलेंटाइन डे के मौके पर दुती को उस लड़की ने मैसेज भेज पूछा कि क्या वह उनसे प्यार करती हैं?

एशियाई खेल 2018 में दो रजत पदक जीतने वाली 23 साल की दुती दुनिया की उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से समलैंगिक रिश्ता स्वीकार किया है। दुती ने हाल ही में खुलासा करते हुए कहा था कि, ‘‘मेरे गांव की 19 साल की महिला से पिछले पांच साल से मेरा रिश्ता है। वह भुवनेश्वर के कालेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह मेरी रिश्तेदार है और मैं जब भी घर आती हूं, तो उसके साथ समय बिताती हूं। वह मेरे लिए जीवन साथी की तरह हैं और भविष्य में हैं। उसके साथ घर बसाना चाहती हूं।’’ 

बहन पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप: दुती चंद ने अपनी बहन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। "मेरी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने मुझसे 25 लाख की मांग की। एक बार उन्होंने मुझे पीटा भी, जिसकी मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है। यही कारण रहा कि मुझे अपने रिलेशनशिप के बारे में समाज को बताना पड़ा।" दुती के मुताबिक परिवार में उनकी बड़ी बहन का ही दबदबा है।

Open in app