IND vs WI: फैंस ने किया ऋषभ पंत का अपमान, सौरव गांगुली बोले- इसकी आदत डाल लेनी चाहिए

‘‘धोनी जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते। पंत को वह हासिल करने में 15 साल लगेंगे जो धोनी ने हासिल किया है।"

By भाषा | Published: December 6, 2019 02:43 PM2019-12-06T14:43:29+5:302019-12-06T14:43:29+5:30

Sourav Ganguly on 'Dhoni, Dhoni' chants for Rishabh Pant | IND vs WI: फैंस ने किया ऋषभ पंत का अपमान, सौरव गांगुली बोले- इसकी आदत डाल लेनी चाहिए

IND vs WI: फैंस ने किया ऋषभ पंत का अपमान, सौरव गांगुली बोले- इसकी आदत डाल लेनी चाहिए

googleNewsNext

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान पर ‘धोनी-धोनी’ सुनने की आदत डालकर भारत के लिये खेलने के दबाव से निपटने का अपना तरीका खुद तलाशना होगा। 

सीमित ओवरों के प्रारूप में पिछले कुछ अर्से से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण 22 बरस के पंत आलोचना के घेरे में है। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि उनका बचाव किया है। 

कोहली ने गुरुवार को कहा कि पंत को इस कदर अलग थलग नहीं करना चाहिये कि वह मैदान पर उतरते ही नर्वस होने लगे। उन्होंने हाल ही में घरेलू श्रृंखला में पंत के मैदान पर गलतियां करने पर धोनी के नाम के नारे लगाने के प्रशंसकों के कदम को अपमानजनक बताया। 

गांगुली ने कहा, ‘‘पंत के लिये यह अच्छा है। उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिये। उन्हें यह सुनने दीजिये और इससे निपटने का तरीका तलाशने दीजिये। उसे खुद इस दबाव से निकलने का रास्ता बनाना होगा।’’ 

उन्होंने धोनी के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की योजना का खुलासा करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पंत को अगला धोनी बनने के लिये अगले 15 साल लगातार अच्छा खेलना होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘धोनी जैसे खिलाड़ी रोज पैदा नहीं होते। पंत को वह हासिल करने में 15 साल लगेंगे जो धोनी ने हासिल किया है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिये जो कुछ किया है, बीसीसीआई उन्हें कितना भी धन्यवाद दे, हम होगा। हम विराट, चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं। धोनी के भविष्य पर समय आने पर बात करेंगे।’’

Open in app