BCCI अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बोले सौरव गांगुली, अमित शाह का हाथ होने पर दिया ये जवाब

भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेल चुके गांगुली का 23 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की सालाना आम बैठक में निर्विरोध चुना जाना तय है। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 15, 2019 01:19 PM2019-10-15T13:19:46+5:302019-10-15T13:30:26+5:30

sourav ganguly exclusive interview on ABP News | BCCI अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बोले सौरव गांगुली, अमित शाह का हाथ होने पर दिया ये जवाब

BCCI अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बोले सौरव गांगुली, अमित शाह का हाथ होने पर दिया ये जवाब

googleNewsNext

सौरव गांगुलीबीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने एबीपी न्यूज को अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। गांगुली ने इस दौरान बताया कि उन पर कोई दबाव नहीं है।

गांगुली ने कहा, "रात साढ़े 11 बजे तक मुझे भी नहीं पता था कि मैं प्रेसिडेंट बनने वाला हूं, लेकिन बना। मुझे लगता है अच्छी चीज ऐसे ही होती है। पता नहीं दूसरे के जीवन में कैसे होता है, लेकिन मेरे जीवन में अच्छी चीज ऐसे ही होती है। मैं कुछ भी नहीं बनता, तो मुझे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। ऐसी भी स्थिति थी, जहां पर मैं कुछ भी नहीं बनना था, लेकिन मैं प्रेसिडेंट बन गया। अनुराग जीत को बहुत धन्यवाद। अमित शाह जी, अगर उनका कोई रोल होगा, मुझे नहीं पता, क्योंकि मैंने आज तक उनसे इसके बारे में कभी बात नहीं की। जब उनसे मिला भी था, तो ये मुद्दा उठा ही नहीं। जो सदस्य हैं, जिन्होंने सपोर्ट किया... जय, जिन्होंने सपोर्ट किया।"

उन्होंने आगे कहा, "जब चुनाव होते हैं, तो सभी को मिलकर चुनना होता है। अगर 10 साल पहले डालमिया जी, श्रीनिवासन जी, मनोहर जी, शरद पवार जी, अनुराग जी बने उनको मेंबर्स ने चुना है। हमने भी वोट दिया है। सेलेक्शन ऐसे ही होते हैं। जिन-जिन लोगों ने मुझे चुना है उनको शुक्रिया। काबिलियत से ही चुना जाता है। जब डालमिया जी, श्रीनिवासन जी, अनुराग जी बने, तो उनकी काबिलियत थी। इसलिए उनको चुना गया और हर पोजिशन में, प्रेसिडेंट ही नहीं, बल्कि सेक्रेटरी, ट्रेजेडर, क्योंकि इतना बड़ा ऑर्गेनाइजेशन एक आदमी से नहीं चलता। सब चलाते हैं और वही हुआ है। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। मैं अपना आदमी हूं। मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है। मैं सभी के लिए काम करूंगा।"

दादा ने आगे कहा, "ये मेरे लिए सम्मान की बात है। जब भारत के लिए खेला, वो मेरे लिए सबसे बड़ी बात थी। भारत की कप्तानी मेरे लिए सबसे बड़ी थी। उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मैं इसे ठीक तरीके से चलाने की कोशिश करूंगा। सभी के साथ मिलकर चलाने की कोशिश करूंगा। क्योंकि ये बोर्ड सभी का है। मैं मेंबर्स का रिप्रजेंटेटिव हूं, अध्यक्ष के तौर पर। हर बड़े आदमी बने हैं, वो अकेले नहीं बने हैं। भारत के प्रधानमंत्री भी बने हैं, एक बिलियन लोगों की सहायता है। उनके वोट से बने हैं। सभी के लिए अपनी काबिलियत के हिसाब से काम करूंगा। मैं क्रिकेटर की सोच से काम करूंगा।"

टी20 विश्व कप के लिए रोडमैप पर उन्होंने कहा, "इसके लिए विराट कोहली, रवि शास्त्री, भरत अरुण और विक्रम राठौड़ के साथ हम बात करेंगे। क्योंकि ये मेरे हाथ में नहीं है। जब मैं कप्तान था, तब ये मेरे हाथ में था। क्योंकि मैं उस पोजिशन पर था, विश्व कप सेमीफाइनल, फाइनल, चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल मैंने भी खेला है। मैं विराट से बात करूंगा कि जो सही लगा करना, किसी दुविधा में मत रहना। कोहली भारत की शान हैं। हम सभी खिलाड़ियों के साथ हैं।"

Open in app