मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर PSL खेलने पहुंचा क्रिकेटर, पाकिस्तान की जमकर हुई फजीहत

शेरफेन रदरफोर्ड ने इस सीजन आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन जब वह पीएसएल खेलने पहुंचे तो...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 14, 2020 01:52 PM2020-11-14T13:52:21+5:302020-11-14T14:02:38+5:30

Sherfane Rutherford lands in Pakistan in MI kit, Twitterati roasts Karachi Kings | मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर PSL खेलने पहुंचा क्रिकेटर, पाकिस्तान की जमकर हुई फजीहत

शेरफेन रदरफोर्ड पीएसएल खेलने मुंबई इंडियंस की ये जर्सी पहनकर पहुंचे।

googleNewsNext
Highlightsपाकिस्तान सुपर लीग खेलने पहुंचे शेरफेन रदरफोर्ड।मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर पाकिस्तान पहुंचे रदरफोर्ड।लोगों ने किया जमकर ट्रोल।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की समाप्ति के बाद शेरफेन रदरफोर्ड पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की ओर से खेलना है, लेकिन पाकिस्तान पहुंचकर उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे पीएसएल की जमकर फजीहत हुई।

दरअसल रदरफोर्ड पड़ोसी मुल्क में जिस जर्सी और मास्क को पहनकर पहुंचे, वो मुंबई इंडियंस की थी और इस तस्वीर को कराची किंग के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया। 

इस पोस्ट पर लोगों ने खूब मजे लिए...

शेरफेन रदरफोर्ड के करियर पर एक नजर

22 वर्षीय रदरफोर्ड ने अब तक 6 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43 रन बनाने के अलावा 1 विकेट झटका है, जबकि 7 आईपीएल मैचों में ये खिलाड़ी 73 रन और 1 विकेट अपने खाते में कर चुका है।

Open in app