शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप पर लगी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी बोली, टूटा ब्रैडमैन की कैप और धोनी के बैट का रिकॉर्ड

Shane Warne: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप क्रिकेट इतिहास की सबसे ऊंची बोली हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: January 9, 2020 03:37 PM2020-01-09T15:37:30+5:302020-01-09T15:37:30+5:30

Shane Warne baggy green cap become most valuable cricket memorabilia in history | शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप पर लगी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी बोली, टूटा ब्रैडमैन की कैप और धोनी के बैट का रिकॉर्ड

शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन ने हासिल की क्रिकेट इतिहास की सबसे ऊंची बोली

googleNewsNext
Highlightsशेन वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप ने बनाया क्रिकेट इतिहास में सबसे ऊंची बोली का रिकॉर्ड वॉर्न की कैप को मिली बोली ने ब्रैडमैन की कैप, धोनी के कैप को पीछे छोड़ा

महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने इसी हफ्ते अपने देश के जंगलों में लगी भयावाह आग के पीड़ितों की मदद के लिए अपनी बैगी ग्रीन कैप को नीलाम करने का ऐलान किया था। अब वॉर्न की ये टेस्ट कैप क्रिकेट इतिहास में नीलामी में सबसे ऊंची बोली हासिल करने वाली स्मृति चिन्ह बन गई है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्न की इस कैप को नीलामी के लिए रखते ही इसे खरीदने के लिए होड़ मच गई और महज दो घंटे में ही इसकी बोली 275000 डॉलर पहुंच गई, इसके बाद गुरुवार तक इस कैप की बोली 520500 डॉलर पहुंच गई और अभी ये और ऊंची हो सकती है, क्योंकि ये बोली शुक्रवार सुबह 10 बजे खत्म हो रही है। 

शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप से टूटे सारे रिकॉर्ड

वॉर्न की इस कैप के लिए लगी बोली ने 2003 में क्रिकेट लेजेंड सर डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन के लिए लगी 425000 डॉलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  

साथ ही वॉर्न की बैगी ग्रीन कैप ने कई अन्य चर्चित स्मृति चिन्हों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी द्वारा 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाया गया विजयी छक्का वाला बैट भी है, जो 1 लाख पाउंड में बिका था

क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगे बिकी चीजें

1.डॉन ब्रैडमैन द्वारा आखिरी टेस्ट में पहनी गई कैप:  £170,000 (2003)

2.एमएस धोनी का 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाया गया छक्का  £100,000 (2011)

3. जॉन विजडन क्रिकेटर की अल्मनैक्स-£84,000 (2008)

4. गैरी सोबर्स का वह बैट जिससे जड़े थे 6 गेंदों में 6 छक्के £54,257 (2000)

5. सोबर्स द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 365* रन की पारी वाला बैट-£47,475 (2000)

शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया की आग से पीड़ित लोगों की मदद से अपने बैगी ग्रीन की नीलामी का ऐलान किया था। वॉर्न ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरी बैगी ग्रीन कैप उन लोगों की मदद के लिए महत्वपूर्ण फंड एकत्र कर सके, जिन्हें इसकी बेहद आवश्यकता है।' 

Open in app