कश्मीर के 7 साल के स्पिनर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, शेन वॉर्न ने बताया- 'बॉल ऑफ द सेंचुरी', देखिए वीडियो

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी।

By भाषा | Published: December 8, 2018 09:01 PM2018-12-08T21:01:09+5:302018-12-08T21:04:32+5:30

shane warne applauses 7 years old kashmiri spin bowler ahmad after watching his videos | कश्मीर के 7 साल के स्पिनर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, शेन वॉर्न ने बताया- 'बॉल ऑफ द सेंचुरी', देखिए वीडियो

इंटरनेट पर छाया कश्मीर का 7 साल का स्पिनर

googleNewsNext

श्रीनगर: महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न की प्रशंसा के बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात वर्षीय लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है।  वॉर्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह लाजवाब है। युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की।' 

कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वार्नर ने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडिया को अभी तक 64,000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 


वॉर्नर की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में चल रही बार्डर-गावस्कर ट्राफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फॉक्स चैनल पर भी लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई। फॉक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है। फॉक्स क्रिकेट ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'क्या ये बॉल ऑफ द सेंचुरी है, शेन वॉर्न ने मान्यता दी है।' 

Open in app