इस क्रिकेटर के कारण हुई थी साक्षी और धोनी की शादी, जानें कैसे शुरू हुई थी लव-स्टोरी

साक्षी ने इस बात का खुलासा किया है कि धोनी और वो आज एक साथ है उसके पीछे भारतीय टीम के एक अन्य क्रिकेटर का बहुत बड़ा योगदान है।

By सुमित राय | Published: November 22, 2018 12:54 PM2018-11-22T12:54:48+5:302018-11-22T12:54:48+5:30

Sakshi Dhoni thanks to Robin Uthappa for bringing her and MS Dhoni together | इस क्रिकेटर के कारण हुई थी साक्षी और धोनी की शादी, जानें कैसे शुरू हुई थी लव-स्टोरी

एमएस धोनी के साथ साक्षी

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लव-स्टोरी तो सभी को पता है, लेकिन अब साक्षी ने इस बात का खुलासा किया है कि उन दोनों आज एक साथ है उसके पीछे भारतीय टीम के एक अन्य क्रिकेटर का बहुत बड़ा योगदान है। साक्षी ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी और वो आज साथ हैं इसके पीछे उथप्पा का बहुत बड़ा योगदान है और साक्षी ने इसके लिए उथप्पा का धन्यवाद भी कहा।

दरअसल, साक्षी ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इसके बाद उनके बर्थडे की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। बर्थडे के दो दिन बाद साधी ने अपने इंस्टाग्राम पर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की और इस बात का खुलासा किया कि धोनी और उनके साथ होने में उथप्पा का बहुत योगदान है।

साक्षी ने उथप्पा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस इंसान को धन्यवाद, इनके कारण माही और मैं साथ हैं। रॉबी और शीतल के साथ मुलाकात काफी अच्छी रही और आप दोनों को आने के लिए धन्यवाद। और शीतल आप हमेशा की तरह काफी हॉट दिख रही हो।'

ऐसे शुरू हुई थी साक्षी-धोनी की लव-स्टोरी

बता दें कि धोनी की बॉयोपिक में पता चला था कि एक होटल में इंटर्नशिप दौरान पहली बार धोनी और साक्षी की मुलाकात हुई थी। दरअसल, दिसंबर 2007 में कोलकाता के ताज बंगाल होटल में भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी और साक्षी इस होटल में इंटर्न थीं। जिस दिन दोनों की मुलाकात हुई वो दिन साक्षी का उस होटल में आखिरी दिन था।

साक्षी के जाने के बाद धोनी ने मैनेजर से उनका नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और लगभग 2 महीने बाद मार्च 2008 में दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया। 3 जुलाई 2010 को देहरादून के एक होटल में दोनों ने सगाई कर ली। इसके बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों ने देहरादून के पास विश्रांती रिजॉर्ट शादी कर ली।

Open in app