VIDEO: पत्नी साक्षी को आई धोनी की याद, बोलीं-मुझे माही दिखा दो प्लीज, फिर इस तरह पूरी हुई ख्वाहिश

धोनी को मिस कर रही उनकी वाइफ साक्षी। साक्षी ने अपने मैनेजर से धोनी को देखने की इच्छा जताई और उनकी यह इच्छा इस तरह पूरी हो गई।

By अमित कुमार | Published: September 15, 2020 01:21 PM2020-09-15T13:21:51+5:302020-09-15T13:21:51+5:30

Sakshi Dhoni gatecrashes CSK practice match, gets a glimpse of MS Dhoni | VIDEO: पत्नी साक्षी को आई धोनी की याद, बोलीं-मुझे माही दिखा दो प्लीज, फिर इस तरह पूरी हुई ख्वाहिश

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsसाल 2010 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। धोनी के फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि धोनी इस साल भी चैन्नई को ट्रॉफी दिलाने में कामयाब हो जाए। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ धोनी को अक्सर मस्ती करते देखा जाता रहा है।

भारत के सबसे सफल कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी आईपीएल में अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं।  बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। 

प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ में भी धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ धोनी को अक्सर मस्ती करते देखा जाता रहा है। धोनी के यूएई में होने से उनकी वाइफ साक्षी उन्हें मिस कर रही हैं।  रविवार को सीएसके के प्रैक्टिस सेशन को इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया गया था। इस दौरान साक्षी धोनी ने कमेंट करते हुए कहा कि वह माही को देखना चाहती थी।

धोनी को देख खुश हो गईं साक्षी

साक्षी ने कमेंट करते हुए टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्ण से कहा, 'रस मुझे माही को देखना है।' इसके तुरंत बाद कैमरा धोनी पर गया। साक्षी धोनी को देखकर काफी खुश हो गईं। लाइव पर फिर से कमेंट करते हुए लिखा, 'शुक्रिया रस, मुझे माही दिख गया।' इसके साथ ही उन्होंने टीम को सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। साल 2018 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता था। 

चेन्नई से है धोनी का गहरा रिश्ता

साल 2010 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। धोनी के फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि धोनी इस साल भी चैन्नई को ट्रॉफी दिलाने में कामयाब हो जाए। धोनी आईपीएल में तीन बार चेन्नई को जिताकर वह ‘थाला’ कहलाये । चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने हाल ही में कहा था कि वह कम से कम 2022 तक टीम के लिये खेलते रहेंगे । 

Open in app