'गजनी' लुक में नजर आए दीपक चाहर, तस्वीर देख धोनी की वाइफ साक्षी ने कहा- खतरनाक...

अगले महीने भारत के श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में दीपक चाहर का चयन किया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दीपक के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा।

By अमित कुमार | Published: June 9, 2021 09:46 PM2021-06-09T21:46:02+5:302021-06-09T21:46:02+5:30

Sakshi Dhoni Fierce Comment on Deepak Chahar Post Is Winning the Internet | 'गजनी' लुक में नजर आए दीपक चाहर, तस्वीर देख धोनी की वाइफ साक्षी ने कहा- खतरनाक...

दीपक चाहर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दीपक चाहर ने काफी प्रभावित किया है।दीपक चाहर इस सीजन के दौरान भी शुरुआती ओवरों में खूब विकेट चटकाए थे।दीपक चाहर के नए लुक की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज और धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दीपक चाहर का एक नया लुक वायरल हो रहा है।  तेज गेंदबाज ने अपने नए लुक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दीपक के लुक को देखकर फैंस इस लुक की तुलना 'गजनी' फिल्म में एक्टर आमिर खान के लुक से कर रहे हैं। 

वहीं दीपक चाहर के इस तस्वीर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने कमेंट किया है। साक्षी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खतरनाक लुक दीपक।' साक्षी धोनीसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। बहरहाल दीपक की यह तस्वीर उनकी बहन मालती चाहर ने क्लिक की है, जिसके लिए उन्होंने शुक्रिया भी कहा है। 

दीपक चाहर ने सबसे पहले 18 साल की उम्र में सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने अपनी बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी से हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए 10 रन देकर आठ विकेट चटकाए जिससे हैदराबाद की टीम 21 रन पर ढेर हो गई। उनका यह प्रदर्शन यूट्यूब के घरेलू क्रिकेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल है।

दीपक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए रणजी ट्रॉफी विजेता राजस्थान की ओर से 40 से अधिक विकेट चटकाए लेकिन अगले कुछ वर्षों में चोट के कारण उनकी प्रगति प्रभावित हुई। दीपक का प्रदर्शन आईपीएल में नई गेंद के साथ कमाल का रहा था। 

Open in app