ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका शतक, भारत ए ने न्यूजीलैंड XI को 92 रन से हराया

कप्तान गिल (66 गेंद में 50 रन, सात चौके) ने अर्धशतक बनाते हुए दूसरे विकेट के लिये एक अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (103 गेंद में 93 रन) के साथ 89 रन की भागीदारी निभायी।

By भाषा | Published: January 17, 2020 05:52 PM2020-01-17T17:52:56+5:302020-01-17T17:52:56+5:30

Ruturaj Gaikwad, Khaleel Ahmed star as India A beat New Zealand XI in first warm-up tie | ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका शतक, भारत ए ने न्यूजीलैंड XI को 92 रन से हराया

ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका शतक, भारत ए ने न्यूजीलैंड XI को 92 रन से हराया

googleNewsNext

भारत ए के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों ने शुक्रवार को दो अभ्यास मैचों के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ 92 रन की जीत से आगामी वनडे श्रृंखला के लिये अच्छा अभ्यास किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट देकर 279 रन बनाये और फिर न्यूजीलैंड एकादश को 41.1 ओवरों में 187 रन पर समेट दिया जिसमें बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने चार विकेट चटकाये।

कप्तान गिल (66 गेंद में 50 रन, सात चौके) ने अर्धशतक बनाते हुए दूसरे विकेट के लिये एक अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (103 गेंद में 93 रन) के साथ 89 रन की भागीदारी निभायी। गिल के आउट होने के बाद ऋतुराज और सूर्यकुमार यादव ने 89 रन की साझेदारी की।

सूर्यकुमार ने 48 गेंद में चार चौके और दो छक्के से 50 रन की पारी खेली। कृणाल पंड्या ने 31 गेंद में 41 रन की पारी खेली जबकि संजू सैमसन (04) और विजय शंकर (13) प्रभाव डालने में असफल रहे। न्यूजीलैंड ए की शुरूआती अच्छी रही जिसमें जैकब भूला (50 रन) और जैक बॉयल (42) ने पहले विकेट के लिये 82 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन इसके बाद खलील (43 रन देकर चार विकेट) और मोहम्मद सिराज (33 रन देकर दो विकेट) ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को जल्दी जल्दी आउट कर दिया।

 

Open in app