IPL 2021: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, महज 133 रन बना पाई केकेआर, क्रिस मॉरिस ने झटके चार विकेट

RR vs KKR Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: केकेआर के बल्लेबाज शुरू से ही दबाब में नजर आए। केकेआर के सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

By अमित कुमार | Published: April 24, 2021 09:43 PM2021-04-24T21:43:10+5:302021-04-24T21:51:25+5:30

RR vs KKR 18th Match Indian Premier League 2021 Chris Morris take four wicket | IPL 2021: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, महज 133 रन बना पाई केकेआर, क्रिस मॉरिस ने झटके चार विकेट

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsक्रिस मॉरिस ने राजस्थान के लिए चार विकेट झटके।केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी ने अच्छी बल्लेबाजी की। केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन बिना रन बनाए ही रन आउट हो गए।

RR vs KKR Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: क्रिस मॉरिस की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया। मॉरिस ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जबकि जयदेव उनदकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजूर रहमान को एक-एक सफलता मिली। 

केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन का योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद त्रिपाठी के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज सहज होकर नहीं खेल सका। शुरूआती दो ओवरों के किफायती रहने के बाद नीतिश राणा ने तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर पारी का पहला चौका लगाया तो वही अगले ओवर में शुभमन गिल ने मुस्ताफिजूर की गेंद को बाउंड्री पर पहुंचाया। 

इसके दो गेंद के बाद यशस्वी जायसवाल ने गिल का कैच टपका दिया। गिल हालांकि इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे और छठे ओवर में एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गये। बटलर की सीधी थ्रो ने उनकी 19 गेंद में 11 रन की पारी को खत्म किया। पावर प्ले में केकेआर एक विकेट पर महज 25 रन ही बना सका। राहुल त्रिपाठी ने क्रीज पर कदम रखते हुए उनादकट के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर चौका जड़ा तो वही इस ओवर की आखिरी गेंद पर राणा ने पारी का पहला छक्का लगाया। नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये सकारिया ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराकर राणा को चलता कर दिया।

 उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये सुनील नारायण ने अपनी पहली गेंद पर ही चौका जड़ा। उनादकट ने हालांकि नारायण को खतरनाक होने से पहले ही पवेलियन की राह दिखा दी। नारायण उनकी धीमी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और जायसवाल ने शानदार कैच लपक कर सात गेंद में छह रन की उनकी पारी को खत्म किया। केकेआर ने 10 ओवर में तीन विकेट 53 रन बना लिये। 

त्रिपाठी ने 11वें ओवर में मैरिस के दूसरे स्पैल का स्वागत फाइन लेग के ऊपर से छक्के के साथ किया। अगली ही गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन स्ट्राइक पर आये बिना दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। त्रिपाठी ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद मोर्गन के बल्ले से टकरा कर मैरिस के पास चली गयी और उन्होंने गिल्लियां बिखेरने में देरी नहीं की। त्रिपाठी ने इसके बाद 12वें ओवर में तेवतिया का स्वागत भी छक्के के साथ किया जबकि दिनेश कार्तिक ने उनके अगले ओवर में अपना पहला चौका जड़ा। मुस्ताफिजूर ने इसके बाद 16वें ओवर में धीमी गेंद पर त्रिपाठी को फंसा लिया। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रियान पराग को कैच थमा बैठे। 

आंद्रे रसेल (सात गेंद में नौ रन) ने मौरिस के खिलाफ 17वें ओवर में छक्का जड़कर अपना हाथ खोला लेकिन इसके दो गेंद बाद लांग ऑन बाउंड्री पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे। इसी ओवर में सकररिया ने कार्तिक का शानदार कैच लपक कर 24 गेंद में उनकी 25 रन की पारी को खत्म किया। कमिंस (10) ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मौरिस के खिलाफ छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर ही पराग को कैच थमा बैठे। मौरिस ने पारी की आखिरी गेंद पर शिवम मावी (05) को बोल्ड कर चौथी सफलता हासिल की। (भाषा इनपुट के साथ)

Open in app