Highlightsऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने मेंटोर भी नियुक्त किया है।कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों पर होगी नजर।
Indian Premier League 2020, Rajasthan Royals Full Squad & Schedule: रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने की पूरी कोशिश करेगें। कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी उस कारनामें को दोहराना चाहेंगे12 साल पहले जिससे ‘रॉकस्टार रविन्द्र जडेजा’ हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम की पहली पसंद बने थे।
अंडर-19 टीम के यशस्वी को पहले ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। मुंबई का यह खिलाड़ी लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी है। क्रिकेट में उनकी अच्छे सफर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने से पहले ही हो गयी। त्यागी को सुरेश रैना ने 17 साल की उम्र में रणजी टीम में शामिल करने की वकालत की थी और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने उनका पूरा समर्थन किया था।
राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों के मेंटोर होंगे शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने मेंटोर भी नियुक्त किया है। इस तरह से वह फ्रेंचाइजी के ‘ब्रांड दूत’ की भूमिका के अलावा यह पद भी संभालेंगे। वॉर्न 2008 में फ्रेंचाइजी के शुरू होने के समय से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं और उन्होंने उसी शुरुआती वर्ष में टीम को इंडियन प्रीमियर लीग का एकमात्र खिताब भी दिलाया था। टीम मेंटोर के तौर पर वार्न मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम करेंगे।
RR Full Schedule: जानिए कब और किस टीम के साथ होंगे राजस्थान रॉयल्स के मैच
22 सितंबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे शारजाह
27 सितंबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे शारजाह
30 सितंबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे दुबई
03 अक्टूबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
06 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अबू धाबी
09 अक्टूबर 2020 दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे शारजाह
11 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे दुबई
14 अक्टूबर 2020 दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे दुबई
17 अक्टूबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर दोपहर 3:30 बजे दुबई
19 अक्टूबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे अबू धाबी
22 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे दुबई
25 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अबू धाबी
30 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे अबू धाबी
1 नवंबर 2020 कोलकाता नाइडर्स शाम 7:30 बजे दुबई
Rajasthan Royals Full Squad:
महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, रियान पराग, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर, अंकित राजपूत, मयंक मार्कंडे, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओसेन थॉमस, एंड्रयू टॉई, बेन स्टोक्स, राहुल तेवातिया, शशांक सिंह, यशस्वी जायसवाल, अनिरुद्ध जोशी, टॉम कुर्रन, जोस बटलर, संजू सैमसन और अनुज रावत।