IPL ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने शेयर किया पुराना वीडियो, लिखा- मैंने कहा था, ये आपको मामू बना रहे हैं

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ ऑड इयर में ही आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। लेकिन इस बार मुंबई के पलटन इस इतिहास को भी बदल दिया।

By अमित कुमार | Published: November 12, 2020 02:45 PM2020-11-12T14:45:17+5:302020-11-12T14:46:21+5:30

rohit sharma shared old ipl advertising video on his twitter goes viral | IPL ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने शेयर किया पुराना वीडियो, लिखा- मैंने कहा था, ये आपको मामू बना रहे हैं

रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsजीत के बाद रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले एक प्रचार सामने आया था, जिसमे रोहित शर्मा को देखा जा सकता है।रोहित के इस ट्वीट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर पांचवीं बार चैंपियन बनी। इस जीत के बाद कप्तान के साथ-साथ टीम के सभी खिलाड़ी खुश नजर आए। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ऑड इयर में ही खिताब जीतती रही थी। लेकिन इस परंपरा को भी रोहित शर्मा साल 2020 में तोड़ दिया। जीत के बाद रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। 

आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले एक प्रचार सामने आया था, जिसमे रोहित शर्मा को देखा जा सकता है। इस प्रचार में कहा जाता है कि मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ ऑड इयर में ही आईपीएल की ट्रॉफी जीतती है। रोहित ने इस वीडियो को फिर से शेयर करते हुए कहा कि मैंने कहा था न ये आपको मामू बना रहे हैं। रोहित एड में कहते हैं कि आईपीएल 13 अपने आप में ही ऑड नंबर है,ऐसे में लोग आपको मामू बना रहे हैं। 

रोहित के इस ट्वीट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता और रोहित ने कहा कि पूरे सत्र में वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

रोहित ने मैच के बाद कहा कि जिस तरह से पूरे सत्र में हमारी टीम ने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने टूर्नामेंट के शुरू में कहा था कि हमें जीत की आदत बनाये रखने की जरूरत है। हम इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकते थे। हमने पहली गेंद से अपने प्रयास शुरू किये और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सहयोगी स्टाफ को भी बहुत श्रेय जाता है। 


 

Open in app