IND v SA: रोहित शर्मा का धमाका, अपना 17वां वनडे शतक जड़ते हुए तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में ठोका अपना 17वां शतक

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 13, 2018 08:02 PM2018-02-13T20:02:30+5:302018-02-13T20:53:52+5:30

Rohit Sharma scores 17th ODI Century vs South Africa in 5th ODI | IND v SA: रोहित शर्मा का धमाका, अपना 17वां वनडे शतक जड़ते हुए तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा

googleNewsNext

रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में पांचवें वनडे में अपना 17वां शतक जड़ा। मंगलवार को सीरीज के पांचवें वनडे में रोहित ने 107 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक जड़ा। इसके साथ ही रोहित ने दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला वनडे शतक जड़ा, ये रोहित का दक्षिण अफ्रीका में तीनों फॉर्मेट्स में सबसे बड़ा स्कोर है। 
दक्षिण अफ्रीका में जड़ा अपना पहला वनडे शतक

रोहित का ये इस दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहला 50 प्लस स्कोर है। रोहित ने इस मैच से पहले चार वनडे मैचों में 20 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 40 रन ही बनाए थे। रोहित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट की चार पारियों और चार वनडे मैचों में से एक में भी हाफ सेंचुरी नहीं जड़ पाए थे। उन्होंने इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका में अपनी 11 वनडे पारियों में 126 रन ही बनाए थे, जिनमें उनका उच्चतम स्कोर 23 रन था। लेकिन इस मैच में उन्होंने 126 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली।

रोहित ने पांचवें वनडे में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम को धवन के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। 

रोहित ने तोड़ा सचिन के छक्कों का रिकॉर्ड

अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 265वां छक्का जड़ते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 264 छक्के जड़े हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय 
एमएस धोनी:    338 छक्के 
रोहित शर्मा:     265 छक्के
सचिन तेंदुलकर:  264 छक्के
युवराज सिंह:     251 छक्के
सौरव गांगुली:    247 छक्के

भारत 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। लगातार तीन जीत के बाद उसे चौथे वनडे ममें 5 विकेट से शिकस्त मिली  थी।

Open in app