रोहित शर्मा के पिता थे कोरोना पॉजिटिव, खबर मिलते ही यूएई से लौटे मुंबई!

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता था, जिसके बाद यह बल्लेबाज मुंबई लौट आया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 25, 2020 02:49 PM2020-11-25T14:49:29+5:302020-11-25T15:00:46+5:30

Rohit Sharma returned to Mumbai from UAE as his father had contracted Covid-19: Report | रोहित शर्मा के पिता थे कोरोना पॉजिटिव, खबर मिलते ही यूएई से लौटे मुंबई!

रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिक इंजरी से उबर रहे हैं।

googleNewsNext
Highlightsहैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे रोहित शर्मा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध।बोरिया मजूमदार का खुलासा, पिता की वजह से मुंबई लौटे रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा आईपीएल 2020 की समाप्ति के तुरंत बाद भारत लौट आए थे। फिलहाल रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसकी वजह से रोहित यूएई से तुरंत भारत लौटे थे।

पिता की वजह से रोहित शर्मा लौटे मुंबई

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के अनुसार रोहित शर्मा यूएई से अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मुंबई इसलिए आए थे, क्योंकि उनके पिता कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

मजूमदार ने कहा, "अगर इसके बाद अगर रोहित टेस्ट सीरीज में नहीं खेलना चाहते, तो मुंबई में रह सकते थे और उन्हें एनसीए जाने की जरूरत नहीं थी। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता सकते थे, लेकिन रोहित ने ऐसा नहीं किया। यह कहने का कोई मतलब नहीं बनता कि रोहित टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं।"

पहले 2 टेस्ट मैचों से रोहित शर्मा समेत इशांत शर्मा बाहर

सूत्रों के मुताबिक स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मैचों से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों का शेष 2 मैचों में भी खेलना संदिग्ध है।

रोहित और इशांत इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटिशेन की प्रक्रिया में हैं। बीसीसीआई को बताया गया कि दोनों को मैच फिट होने में करीब एक महीना लगेगा। दोनों खिलाड़ियों को 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला के लिए टेस्ट टीम में रखा गया था लेकिन कड़े पृथकवास नियमों ने उनकी उपलब्धता अनिश्चित बना दी है। 

भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेल चुके रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 32 टेस्ट की 53 पारियों में 7 बार नाबाद रहते 2141 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं।

बात अगर 224 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 32 बार नाबाद रहते हुए रोहित 9115 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में रोहित 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 43 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 108 मुकाबलों में वह 2773 रन बना चुके हैं।

Open in app