रोहित शर्मा ने जताई उम्मीद, कहा- भारत जीतेगा अंडर-19 विश्व कप

प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने जापान को दस विकेट से हराकर अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

By भाषा | Published: January 22, 2020 05:15 PM2020-01-22T17:15:15+5:302020-01-22T17:15:15+5:30

Rohit Sharma hopes India can defend U-19 World Cup | रोहित शर्मा ने जताई उम्मीद, कहा- भारत जीतेगा अंडर-19 विश्व कप

रोहित शर्मा ने जताई उम्मीद, कहा- भारत जीतेगा अंडर-19 विश्व कप

googleNewsNext

सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप जीतेगी। गत चैम्पियन भारत ने श्रीलंका और जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम को शुभकामना। उनकी शुरूआत शानदार रही है और वे खिताब बरकरार रख सकते हैं।’’ 

प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने जापान को दस विकेट से हराकर अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप जीता था।

Open in app