लॉकडाउन में रोहित शर्मा घर पर कैसे बिता रहे हैं वक्त, मुंबई इंडियंस ने किया 'हिटमैन' के डेली रूटीन का खुलासा

Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा देश में जारी लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं वक्त, जानिए उनके टॉप-5 डेली रूटीन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 17, 2020 04:37 PM2020-04-17T16:37:30+5:302020-04-17T16:37:30+5:30

Rohit Sharma daily lockdown schedule, Mumbai Indians share their captain video | लॉकडाउन में रोहित शर्मा घर पर कैसे बिता रहे हैं वक्त, मुंबई इंडियंस ने किया 'हिटमैन' के डेली रूटीन का खुलासा

लॉकडाउन में रोहित शर्मा घर पर कैसे बिता रहे हैं वक्त, मुंबई इंडियंस ने किया 'हिटमैन' के डेली रूटीन का खुलासा

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई ने चार आईपीएल खिताब जीते हैंमुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान का वीडियो शेयर कर बताया उनका डेली रूटीन

देश में घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन 3 को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस घातक वायरस की वजह से दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ गई हैं, जिनमें आईपीएल 2020 भी शामिल है जिसे गुरुवार (16 अप्रैल) को बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

इस दौरान फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का लॉकडाउन के दौरान डेली रूटीन का वीडियो शेयर किया है। 

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया रोहित के लॉकडाउन में डेली रूटीन का वीडियो

मुंबई इंडियंस द्वारा ट्विटर पर शेयर इस वीडियो में रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ घर के काम करते और बेटी समायरा के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में लॉकडाउन के दौरान रोहित के टॉप-5 रूटीन शेयर किए हैं, इसमें हिटमैन सुबह जूस पीने से लेकर एक्सरसाइज करने से लेकर पत्नी के साथ खाने बनाने और बेटी के साथ खेलने के अलावा टीवी देखने का लुत्फ उठाते नजर आ रह हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने फैंस से पूछा, 'रोहित के इन पांच डेली रूटीन में आप कौन से फॉलो करते हैं।'   

देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल से 19 दिनों के लिए और बढ़ाकर इसे 3 मई तक कर दिया है। भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इस घातक वायरस से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

Open in app