IPL 2021: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बने तीसरे कप्तान

IPL 2021 MI vs SRH, Dream 11 Hotstar, Star Sports: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा है।

By अमित कुमार | Published: April 17, 2021 09:23 PM2021-04-17T21:23:02+5:302021-04-17T21:43:47+5:30

Rohit Sharma becomes 3rd captain to score 4000 runs in IPL History | IPL 2021: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बने तीसरे कप्तान

रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ही ओवर में बड़े शॉट्स लगाए। रोहित शर्मा ने इस मैच में 2 छक्के भी लगाए।

IPL 2021 MI vs SRH, Dream 11 Hotstar, Star Sports:मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन बनाये। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाये। हैदराबाद के लिए विजय शंकर और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिये। 

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए है। वो विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद यह कारनामा करने वाले बतौर कप्तान तीसरे बल्लेबाज बने। डिकॉक और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन इसी बीच विजय शंकर ने उन्हें विराट सिंह के हाथों कैच आउट करा लिया।

किरोन पोलार्ड ने भुवनेश्वर कुमार की पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 150 रन तक पहुंचाया। उन्होंने 22 गेंद की पारी में तीन छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाये। लगातार दो मैच गंवा चुके सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में चार बदलाव करते हुए विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, खलिल अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। 

पिछले मैचों में चेपॉक की पिच पर आखिरी ओवरों में टीमों को तेजी से रन बनाने में हो रही परेशानी को देखते हुए टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद रोहित और क्विंटन डिकॉक ने मुंबई को तेज शुरूआत दिलायी। डिकॉक ने भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर इरादे जाहिर कर दिये। रोहित ने तीसरे ओवर में मुजीब उर रहमान की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। 

Open in app