Highlightsभारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है।ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ एक खास मुकाम हासिल कर इतिहास रच सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज में एक खास मुकाम हासिल कर इतिहास रच सकते हैं। ऋषभ पंत के पास टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ विकेट के पीछे तीन शिकार करने के साथ ही ऋषभ पंत धोनी को पीछे छोड़ देंगे और दोनों देशों के बीच विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जिन्होंने 7 टी20 मैचों में 5 सफलता हासिल की है, जबकि ऋषभ पंत इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं और 7 मैचों में 3 सफलताएं हासिल की हैं।
भारत Vs वेस्टइंडीज T20I में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक आउट
खिलाड़ी | मैच | आउट | कैच | स्टंप |
---|
एमएस धोनी | 7 | 5 | 3 | 2 |
दिनेश रामदीन | 7 | 5 | 5 | 0 |
आंद्रे फ्लेचर | 4 | 3 | 3 | 0 |
दिनेश कार्तिक | 4 | 3 | 3 | 0 |
ऋषभ पंत | 7 | 3 | 3 | 0 |
भारत Vs वेस्टइंडीज: 6 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से हो रही है और सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में और तीसरा मैच 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।