महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कुमार संगकारा का बयान, भविष्य को लेकर कभी भी आधिकारिक बयान नहीं देंगे माही

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 22, 2020 06:33 PM2020-07-22T18:33:52+5:302020-07-22T19:20:42+5:30

Retirement doesn't require an official statement: Kumar Sangakkar on MS Dhoni's future | महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कुमार संगकारा का बयान, भविष्य को लेकर कभी भी आधिकारिक बयान नहीं देंगे माही

धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं।

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप-2019 में खेला था आखिरी मैच।भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके धोनी।क्रिकेट फैंस को माही की जल्द वापसी की उम्मीद।

क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर पर अटकलें लगा रहे हैं। वहीं पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को लगता है कि धोनी कभी भी अपने भविष्य को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दे सकते। 

हर्षा भोगले ने पूछा संगकारा से सवाल

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने कुमार संगकारा से बात की और जब उनसे धोनी के संन्यास पर पूछा, तो उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी से खिलाड़ी में बदलता है।

मन ही मन आनंद ले रहे होंगे धोनी

कुमार संगकारा के अनुसार धोनी अपने भविष्य के बारे में दूसरों को चर्चा करते देखकर मन ही मन आनंद ले रहे होंगे। धोनी के पास इसे लेकर योजना पूरी तरह से साफ होगी। संगकारा को लगता है कि धोनी को अच्छी तरह से पता है कि उनसे लिए सबसे बेस्ट क्या है। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर माही

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद फैंस को आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते ये लीग अपने तय समय पर नहीं हो सकी। महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन रांची स्थित अपने फार्म हाउस में मनाया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल भी माही को विश्व करने पहुंचे थे। 

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।
धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app