रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, बजरंग पूनिया-दीपा मलिक को खेल रत्न

रियो पैरालंपिक के गोला फेंक में एफ53 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा का नाम 12 सदस्यीय समिति ने दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन खेल रत्न पुरस्कार के लिए जोड़ा। 

By भाषा | Published: August 17, 2019 05:57 PM2019-08-17T17:57:14+5:302019-08-17T17:57:14+5:30

Ravindra Jadeja among 19 sportspersons nominated for Arjuna Award | रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, बजरंग पूनिया-दीपा मलिक को खेल रत्न

रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, बजरंग पूनिया-दीपा मलिक को खेल रत्न

googleNewsNext

पैरापलंपिक में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के साथ शनिवार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया। 

रियो पैरालंपिक के गोला फेंक में एफ53 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा का नाम 12 सदस्यीय समिति ने दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन खेल रत्न पुरस्कार के लिए जोड़ा। 

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली समिति ने विश्व में 65 किग्रा में नंबर एक पूनिया को शुक्रवार को ही खेल रत्न के लिये चुन लिया था। छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मेरीकोम ने हितों के टकराव से बचने के लिये बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उनके निजी कोच छोटेलाल यादव द्रोणाचार्य पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। 

समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी चुना है जिसमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक एवं फील्ड के एथलीट तेंजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और स्वप्ना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम और निशानेबाज अंजुम मुदगिल शामिल हैं। 

दिशानिर्देशों के अनुसार पुरस्कार की पात्रता के लिए एक खिलाड़ी का पुरस्कार वाले वर्ष में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन होना जरूरी है। इसके साथ ही उसमें नेतृत्वक्षमता, खेल भावना और अनुशासन के गुण भी होने अनिवार्य हैं।

पैनल ने तीनों नामों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये नामित किया है जिनमें पूर्व बैंडमिंटन स्टार विमल कुमार भी शामिल है। इसके अलावा तीन नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यन्त) के लिए भेजे गए हैं। 

Open in app