Ranji Trophy: चिराग जानी और प्रेरक मांकड़ ने खेली शानदार पारी, आंध्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची सौराष्ट्र की टीम

आंध्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट 40 रन बनाये हैं और वह सौराष्ट्र से 379 रन पीछे है।

By भाषा | Published: February 21, 2020 05:51 PM2020-02-21T17:51:06+5:302020-02-21T17:51:06+5:30

Ranji Trophy Quarterfinals Day Two: Saurashtra in command after Chirag Jani ton | Ranji Trophy: चिराग जानी और प्रेरक मांकड़ ने खेली शानदार पारी, आंध्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची सौराष्ट्र की टीम

Ranji Trophy: चिराग जानी और प्रेरक मांकड़ ने खेली शानदार पारी, आंध्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची सौराष्ट्र की टीम

googleNewsNext
Highlightsचिराग जानी (121) के शतक और प्रेरक मांकड़ (80) के साथ उनकी 157 रन की साझेदारी की।कप्तान जयदेव उनादकट (20 रन देकर दो) ने इसके बाद आंध्र को शुरू में दो झटके दिये।

चिराग जानी (121) के शतक और प्रेरक मांकड़ (80) के साथ उनकी 157 रन की साझेदारी की मदद से सौराष्ट्र ने आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी पहली पारी में शुक्रवार को 419 रन बनाये। कप्तान जयदेव उनादकट (20 रन देकर दो) ने इसके बाद आंध्र को शुरू में दो झटके दिये।

आंध्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट 40 रन बनाये हैं और वह सौराष्ट्र से 379 रन पीछे है। सौराष्ट्र ने सुबह छह विकेट पर 226 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ायी। चिराग और मांकड़ ने टिककर बल्लेबाजी की और इस बीच आंध्र के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

केवी शशिकांत (149 रन देकर तीन) ने चिराग को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाये। सुबह बिना किसी स्कोर से आगे खेलने वाले मांकड़ ने सीवी स्टीफन (72 रन देकर दो) की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 177 गेंदें खेली तथा आठ चौके लगाए। निचले क्रम में धर्मेन्द्र सिंह जडेजा ने 29 रन का योगदान दिया। पृथ्वीराज (52 रन देकर तीन) ने गुरुवार को सौराष्ट्र के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लंबी पारी नहीं खेलने दी थी।

Open in app