टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ अब इस टीम से खेलेंगे मैच, अजिंक्य रहाणे भी टीम में हुए शामिल

आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ के लिए फॉर्म हासिल करने का अच्छा मौका है, वहीं न्यूजीलैंड दौरे से पहले रहाणे को भी अच्छा मैच अभ्यास मिलेगा।

By भाषा | Published: December 3, 2019 01:26 PM2019-12-03T13:26:36+5:302019-12-03T13:26:36+5:30

Ranji Trophy: Ajinkya Rahane and Prithvi Shaw named in 15-member Mumbai squad for Baroda clash | टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ अब इस टीम से खेलेंगे मैच, अजिंक्य रहाणे भी टीम में हुए शामिल

अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया है।

googleNewsNext
Highlightsरहाणे और पृथ्वी शॉ को मुंबई के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।मुंबई की टीम 2019-20 रणजी ट्रॉफी सत्र का अपना पहला मैच नौ दिसंबर से वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ खेलेगी।

टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे और युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बड़ौदा के खिलाफ होने वाले मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मिलिंद रेगे की अगुआई वाली तदर्थ चयन समिति ने सोमवार को ही टीम का चयन कर लिया था, लेकिन मुंबई क्रिकेट संघ ने मंगलवार को टीम की घोषणा की।

मुंबई की टीम 2019-20 रणजी ट्रॉफी सत्र का अपना पहला मैच नौ दिसंबर से वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी विकेटकीपर आदित्य तारे उप कप्तान होंगे।

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ रहाणे को अच्छा मैच अभ्यास मिलेगा, क्योंकि भारत को अब टेस्ट मैच दो महीने बाद न्यूजीलैंड में खेलने हैं। आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ के लिए भी यह मैच फॉर्म हासिल करने का मौका होगा। सूत्रों के अनुसार सिद्धेश लाड इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि शुक्रवार वह विवाह के बंधन मे बंधने जा रहे हैं।

टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय बिस्टा, शुभम रंजने, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनायक भोईर, शशांक अतार्दे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी और एकनाथ केरकर।

Open in app