IPL 2021: घर में देखने के लिए नहीं होता था टीवी, पिता टेंपो चलाकर भरते थे परिवार का पेट, अब बेटे ने आईपीएल में मचाया धमाल

Rajasthan vs PBKS, 4th Match: राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। स्टीव स्मिथ की जगह संजू सैमसन को टीम का कप्तान बनाया गया है।

By अमित कुमार | Published: April 12, 2021 07:45 PM2021-04-12T19:45:31+5:302021-04-12T19:49:35+5:30

Rajasthan vs PBKS, 4th Match Chetan Sakariya debut against punjab kings | IPL 2021: घर में देखने के लिए नहीं होता था टीवी, पिता टेंपो चलाकर भरते थे परिवार का पेट, अब बेटे ने आईपीएल में मचाया धमाल

राजस्थान की टीम। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।राजस्थान के लिए इस मैच में चेतन सकारिया ने अपना डेब्यू किया।चेतन सकारिया इस सीजन राजस्थान के अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

RR vs PBKS, 4th Match, Indian Premier League 2021:राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आज चेतन सकारिया को डेब्यू करने का मौका मिला है। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेतन सकारिया ने आईपीएल करियर का पहला ओवर फेंका। चेतन सकरिया से राजस्थान को इस सीजन ढेर सारी विकेटों की उम्मीद होगी। वहीं चेतन के परिवार वाले भी उनके आईपीएल डेब्यू से बेहद खुश होंगे। चेतन ने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट अपने नाम किया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। चेतन सकारिया पिछले साल सौराष्ट्र के रणजी ट्रॉफी जीतने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। चेतन सकारिया की जीवन काफी मुश्किलों से गुजरा है। गुजरात के भावनगर जिले के वरतेज कस्बे में रहने वाले चेतन के पिता टेंपो चलाते थे। 

पिता टेंपो चलाकर पालते थे परिवार का पेट

पिता कांजीभाई घर चलाने के लिए टेंपो चलाया करते थे। चेतन को यहां तक पहुंचाने में उनके पिता का योगदान बेहद अहम रहा है। हालांकि, चेतन जब सौराष्ट्र टीम में खेलने लगे तो उसके बाद उन्होंने पिता को टेंपो नहीं चलाने दिए। बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब चेतन के घर में टीवी तक नहीं हुआ करती थी। वह पड़ोसियों के घर और बाजार के दुकानों में मैच देखने जाया करते थे। पिछले साल ही चेतन ने टीवी खरीदा था।

जनवरी में छोटे भाई ने कर लिया था सुसाइड

चेतन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नीलामी के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके छोटे भाई ने जनवरी में सुसाइड कर लिया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जब वह खेल रहे थे, तभी उनके भाई ने यह खतरनाक कदम उठाया था। इस घटना से उनके परिवार पर काफी गहरा असर पड़ा था। 

Open in app