IPL 2021: बेन स्टोक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा क्रिस गेल का गजब का कैच, देखकर हर कोई रह गया दंग

Rajasthan vs PBKS, 4th Match: क्रिस गेल और केएल राहुल ने मिलकर पंजाब किंग्स को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

By अमित कुमार | Published: April 12, 2021 08:39 PM2021-04-12T20:39:42+5:302021-04-12T20:45:46+5:30

Rajasthan vs PBKS 4th Match ben stokes catch Riyan Parag to Gayle out 40 run | IPL 2021: बेन स्टोक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा क्रिस गेल का गजब का कैच, देखकर हर कोई रह गया दंग

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने बड़ा विकेट अपने नाम किया। अच्छी लय में लग रहे क्रिस गेल 40 रन बनाकर आउट हुए।बेन स्टोक्स ने मैदान पर भागते हुए क्रिस गेल का कैच पकड़ा।

RR vs PBKS, 4th Match, Indian Premier League 2021: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और ऐसे में कप्तान संजू सैमसन ने रियान पराग को गेंदबाजी सौंपी और गेंदबाज ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। रियान पराग ने क्रिस गेल को 40 के स्कोर पर कैच आउट करा राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई। रियान के सामने क्रिस गेल फंस गए और बाउंड्री लाइन पर बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। बेन स्टोक्स ने भागते हुए बेहतरीन अंदाज में कैच पकड़ा।

इससे पहले अपना डेब्यू कर रहे साकरिया ने मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। साकरिया की गेंद पर मयंक अग्रवाल संजू सैमसन को अपनै कैच थमा बैठे। वहीं केएल राहुल को एक बड़ा जीवनदान मिला। अपना पहला ओवर करा रहे श्रेयस गोपाल की गेंद को राहुल ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर उठा दिया, जहां लॉन्ग ऑफ से दौड़कर आए स्टोक्स ने लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद पकड़ने में वह नाकाम रहे। 

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्‍तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान और राइली मेरिडिथ

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान। 

Open in app