IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, एक साथ बना सकते हैं 4 रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी बिना रन बनाए ही नाबाद रह गए थे। धोनी के पास आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

By अमित कुमार | Published: September 22, 2020 11:47 AM2020-09-22T11:47:05+5:302020-09-22T11:47:05+5:30

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings MS Dhoni chance to made many records in this match | IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, एक साथ बना सकते हैं 4 रिकॉर्ड

(फोटो सोर्स- बीसीसीआई/ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsधोनी पांच छक्के लगाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे।धोनी अगर इस मैच के दौरान तीन और कैच पकड़ लेते हैं तो वह 100 से अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे।आईपीएल में सबसे ज्यादा 109 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है।

मंगलवार (22 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद धोनी की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। धोनी के इस मैच के दौरान कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। 

धोनी पांच छक्के लगाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा और सुरेश रैना ही दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो इससे पहले इस फॉर्मेट में 300 से अधिक छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। धोनी के पास राजस्थान के खिलाफ इस खास क्लब में शामिल होने का अवसर होगा। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं।

आईपीएल के इस सीजन में कार्तिक को पछाड़ सकते हैं धोनी

धोनी अगर इस मैच के दौरान तीन और कैच पकड़ लेते हैं तो वह 100 से अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा 109 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है। धोनी के पास आईपीएल के इस सीजन में कार्तिक से आगे निकलने का मौका होगा। वहीं बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 100 कैच पकड़ने से धोनी 4 कैच दूर हैं। 

68 रन बनाते ही यह खास मुकाम हासिल कर लेंगे धोनी

राजस्थान के खिलाफ अगर माही का बल्ला चला और वह 68 रन बनाने में सफल रहे तो वह आईपीएल में अपने 4500 रन पूरे कर लेंगे। इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ पांच बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाए हैं। राजस्थान के खिलाफ धोनी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि धोनी का बल्ला आज चल सकता है। 

 

Open in app