इबोनी रेनफोर्ड रहीं इंग्लैंड की ओर से खेलने वाली पहली अश्वेत महिला क्रिकेटर, अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर कहा...

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद से ही नस्लवाद विश्व भर में चर्चा का विषय बना हुआ है...

By भाषा | Published: June 22, 2020 01:47 PM2020-06-22T13:47:29+5:302020-06-22T13:47:29+5:30

Rainford-Brent: There’s no diversity in women’s cricket in England | इबोनी रेनफोर्ड रहीं इंग्लैंड की ओर से खेलने वाली पहली अश्वेत महिला क्रिकेटर, अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर कहा...

इबोनी रेनफोर्ड रहीं इंग्लैंड की ओर से खेलने वाली पहली अश्वेत महिला क्रिकेटर, अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर कहा...

googleNewsNext

इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाली पहली महिला अश्वेत क्रिकेटर इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट को लगता है कि फुटबाल की तुलना में महिला क्रिकेट में विविधता की कमी है। रेनफोर्ड ब्रेट सर्रे की महिला क्रिकेट की निदेशक भी हैं और उन्होंने अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किया है।

सर्रे ने शुरू में 12 छात्रवृत्तियों से शुरुआत की है और अगर इसमें लोग दिलचस्पी दिखाते हैं तो इसे बढ़ाया जा सकता है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट की तरफ से अभी तक अश्वेत और एशियाई मूल की चार खिलाड़ी ही खेली हैं।

रेनफोर्ड ब्रेंट के अलावा इनमें ईशा गुहा, सोनिया ओडेड्रा और सोफिया डंकले शामिल हैं। रेनफोर्ड ब्रेंट ने कहा, ‘‘जब मैं तमाम मुश्किलों के बावजूद फुटबाल के बारे में सुनती हूं तो मुझे ईर्ष्या होती है क्योंकि वहां सभी वर्गों की भागीदारी है। जहां तक महिला क्रिकेट की बात है तो इसमें वास्तव में विविधता नहीं है।’’

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद समाज में व्याप्त नस्लवाद के खिलाफ दुनिया भर में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।

Open in app