सचिन ने पृथ्वी शॉ को अपने घर पर दिया डिनर, सोशल मीडिया पर ऐसा था लोगों का रिएक्शन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को अपने घर डिनर दिया।

By सुमित राय | Published: April 18, 2019 08:58 PM2019-04-18T20:58:57+5:302019-04-18T20:58:57+5:30

Prithvi Shaw Dines With Sachin Tendulkar | सचिन ने पृथ्वी शॉ को अपने घर पर दिया डिनर, सोशल मीडिया पर ऐसा था लोगों का रिएक्शन

सचिन ने पृथ्वी शॉ को अपने घर पर दिया डिनर, सोशल मीडिया पर ऐसा था लोगों का रिएक्शन

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को अपने घर डिनर दिया। अपने आदर्श सचिन का मेहमान बनकर पृथ्वी भी बहुत खुश हुए। उन्होंने इसके लिए सचिन तेंदुलकर का आभार भी जताया। सचिन के डिनर देने की खबर की जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

पृथ्वी शॉ ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'बहुत अच्छे डिनर के लिए सचिन सर आपका धन्यवाद। सर आपसे मुलाकात कर हमेशा खुशी होती है।' पृथ्वी शॉ और सचिन की फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


सचिन और पृथ्वी के एक फैन ने लिखा, 'अतीत ने भविष्य से मुलाकात की।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ आप अगले सचिन हैं।'


बता दें कि पृथ्वी शॉ इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं और वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। पृथ्वी ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 23.37 के औसत से 187 रन बनाए हैं। पृथ्वी ने आईपीएल में पिछले साल डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैच में 27.22 के औसत 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए थे।

Open in app