विराट कोहली की बेटी वामिका और डिविलियर्स की बेटी येंते की फोटो वायरल, ऐसा रहा अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ। उसका नाम वामिका रखा गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल ने अपनी बेटी येंते के साथ एक और लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अनुष्का शर्मा का रिएक्शन कुछ इस तरह रहा।

डेनियल ने हाल ही में अनुष्का के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वे दोनों अपनी बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। (डेनियल डिविलियर्स / इंस्टाग्राम)

भारतीय कप्तान विराट कोहली लंदन दौरे पर रहे हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन लिया और फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में कुछ फैन्स ने विराट से उनकी बेटी के बारे में पूछा।

विराट ने समझाया वामिका का मतलब। उन्होंने कहा, "देवी दुर्गा का एक और नाम वामिका है। अनुष्का और मैंने वामिका की एक तस्वीर तब तक पोस्ट नहीं करने का फैसला किया है जब तक कि वह यह नहीं जानती कि सोशल मीडिया क्या है और वह खुद इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देती है।

जनवरी 2021 में विराट-अनुष्का के घर नन्ही परी आई। उस वक्त विराट और अनुष्का ने बेटी की निजी जिंदगी पर ध्यान न देने की अपील की थी। दोनों ने साथ में एक पोस्ट लिखा था।