विराट कोहली के होटल के लीक वीडियो पर बोले राहुल द्रविड़, पढ़े पूरी खबर

virat kohli hotel room video - Marathi News | virat-kohli-hotel-room-video | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि पर्थ में विराट कोहली की निजता का हनन निराशाजनक है क्योंकि यह वह जगह है जहां भारतीय क्रिकेटर लोगों की नजरों से दूर रहते हैं।

virat kohli score in ipl 2022 - Marathi News | virat-kohli-score-in-ipl-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

पर्थ के क्राउन होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ के एक सदस्य ने कोहली के कमरे की फिल्म बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

virat kohli ipl 2022 price - Marathi News | virat-kohli-ipl-2022-price | Latest cricket Photos at Lokmat.com

कोहली ने इस पर नाराजगी जताई थी। द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी20 विश्वकप मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ निश्चित तौर पर यह निराशाजनक है।

virat kohli ipl 2022 runs - Marathi News | virat-kohli-ipl-2022-runs | Latest cricket Photos at Lokmat.com

विराट ही नहीं कोई भी ऐसी हरकत को सहजता से नहीं लेता। यह निराशाजनक है।’’ मुख्य कोच ने कहा होटल के कमरे को सार्वजनिक करने का विचार ही डरावना है।

virat kohli net worth - Marathi News | virat-kohli-net-worth | Latest cricket Photos at Lokmat.com

उन्होंने कहा,‘‘ हमने संबंधित अधिकारियों के सामने यह मसला उठाया। उन्होंने कार्रवाई की है। उम्मीद है कि अब लोग अधिक सतर्क रहेंगे क्योंकि यह एक ऐसा स्थान है जहां आपको लगता है कि आप लोगों की नजरों से दूर हैं।’’

virat kohli centuries - Marathi News | virat-kohli-centuries | Latest cricket Photos at Lokmat.com

द्रविड़ ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा स्थान है जहां आप सुरक्षित महसूस करते हैं। अगर यह सुरक्षा भी नहीं रहती तो यह वास्तव में अच्छी बात नहीं है।’ ’ द्रविड़ को खुशी है कि कोहली ने इस घटना को अच्छी तरह से संभाला। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में इसे अच्छी तरह से संभाला। वह सहज हैं और यहां अभ्यास के लिए आए हैं।’’