न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी इतने ही अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड शीर्ष पर और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड ने कप्तान बटलर (47 गेंद में 73 रन, सात चौके, दो छक्के) और हेल्स (40 गेंद में 52 रन, सात चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 179 रन बनाए। न्यूजीलैंड को अपना पांचवां और अंतिम ग्रुप मैच चार नवंबर को आयरलैंड से खेलना है जबकि इंग्लैंड की टीम इसके अगले दिन श्रीलंका से भिड़ेगी।