बुमराह को लेकर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कही ये बात

ICC T20 World Cup 2022 Bumrah absence - Marathi News | icc-t20-world-cup-2022-bumrah-absence | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर बड़ा झटका है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वर्तमान गेंदबाजी इकाई उनकी कमी पूरी करने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करे।

बुमराह चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार भी एशिया कप और उसके बाद द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने विश्व कप में अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है।

ICC T20 World Cup 2022 - Marathi News | icc-t20-world-cup-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भुवनेश्वर से पूछा गया क्या बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं, उन्होंने कहा,‘‘ बुमराह जिस तरह का गेंदबाज है निश्चित तौर पर टीम के लिए बड़ा नुकसान है लेकिन ऐसा नहीं है कि यदि बुमराह नहीं है तो हमें कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं।’’

ICC T20 World Cup 2022 bhuvneshwar kumar - Marathi News | icc-t20-world-cup-2022-bhuvneshwar-kumar | Latest cricket Photos at Lokmat.com

उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद पत्रकारों से कहा,‘‘ यहां तक कि यदि बुमराह भी टीम में होते तो हम कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करते। हम वही कर रहे हैं जो हमारे मजबूत पक्षों के अनुकूल हैं।’’ भुवनेश्वर से एशिया कप में लचर प्रदर्शन के बाद आलोचना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इशारों में ही समझा दिया कि वह इससे खुश नहीं थे। उन्होंने कहा,‘‘ इतने सालों में एक बार हो गई चीज खराब। तो हो गई। बात खत्म। मीडिया और कमेंटेटर कई तरह की बात कर सकते हैं लेकिन टीम जानती है कि हमें उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है।’’ भुवनेश्वर ने कहा,‘‘ टी20 ऐसा प्रारूप है कि अगर पिच अनुकूल नहीं हुई तो यह गेंदबाजों के लिए ही नहीं बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो सकती है।

Bumrah's absence ICC T20 World Cup 2022 - Marathi News | bumrahs-absence-icc-t20-world-cup-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

लेकिन एशिया कप बड़ी प्रतियोगिता थी इसलिए लोगों ने ज्यादा ध्यान दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ विश्वकप के दौरान मैंने खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह अलग रखा है इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या लिखा जा रहा है क्योंकि यह सोशल मीडिया है जिससे आपको सारी चीजों का पता चलता है।’’