IPL 2021: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, आईपीएल ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Rajasthan vs PBKS, 4th Match: क्रिस गेल ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान गेल ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी किया।

By अमित कुमार | Published: April 12, 2021 10:21 PM2021-04-12T22:21:43+5:302021-04-12T22:23:04+5:30

PBKS vs RR Chris Gayle completes 350 sixes in IPL first to reach the milestone | IPL 2021: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, आईपीएल ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

क्रिस गेल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsकेएल राहुल ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।केएल राहुल के अलावा दीपक हुड्डा और क्रिस गेल ने भी अहम पारी खेली। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स और जोस बटलर को रन बनाने होंगे।

RR vs PBKS, 4th Match, Indian Premier League 2021:राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में क्रिस गेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। अपनीइस पारी के दौरान क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर का 350वां छक्का भी लगाया। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

कप्तान लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 221 रन बनाए। राहुल ने 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलने के अलावा हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। 

राहुल ने क्रिस गेल (40) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी। राहुल और हुड्डा की पारियों की बदौलत पंजाब की टीम अंतिम आठ ओवर में 116 रन जोड़ने में सफल रही। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद आईपीएल में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (31 रन पर तीन विकेट) ने तीसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल (14) को विकेटकीपर कप्तान के हाथों कैच करा दिया। 

राहुल ने आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में सबसे महंगे बिके तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस (41 रन पर दो विकेट) का स्वागत पहली गेंद पर चौके के साथ किया। गेल ने भी सतर्क शुरुआत के बाद मुस्ताफिजुर रहमान और मौरिस पर चौके जड़े। पंजाब की टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 46 रन बनाए। राहुल हालांकि 15 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब श्रेयस गोपाल की गेंद पर बेन स्टोक्स ने लांग आफ पर उनका कैच टपका दिया और गेंद चार रन के लिए चली गई। 

गेल ने भी इस ओवर में चौका जड़ा। राहुल ने इसके बाद स्टोक्स की पहली गेंद पर चौका मारा जबकि गेल ने इसी ओवर में पारी का पहला छक्का जड़ा। गेल ने राहुल तेवतिया पर भी चौका और छक्का जड़ा लेकिन रियान पराग की गेंद पर लांग आन पर स्टोक्स को कैच दे बैठे। राहुल ने तेवतिया और फिर शिवम दुबे पर छक्के के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हुड्डा ने इसके बाद तूफानी तेवर दिखाए। 

उन्होंने दुबे पर दो छक्के जड़ने के बाद गोपाल के ओवर में तीन छक्के मारकर 14वें ओवर में टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। हुड्डा ने मौरिस पर छक्के और फिर एक रन के साथ सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हुड्डा ने इसके बाद सकारिया पर भी लगातार तीन चौके मारे। राहुल ने 18वें ओवर में मौरिस पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। मौरिस के इसी ओवर में हालांकि हुड्डा गेंद को हवा में लहराकर पराग को कैच दे बैठे जबकि सकारिया ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरण का शानदार कैच लपका। राहुल ने सकारिया के पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद जब छक्के के लिए जा रही थी तो तेवतिया ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। (भाषा इनपुट के साथ)

Open in app