IPL 2021: क्रिस गेल ने जड़ा जोरदार छक्का, अगली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर लिया बदला

PBKS vs DC latest updates, IPL 2021: केएल राहुल की गैर-मौजूदगी में क्रिस गेल से पंजाब किंग्स को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन गेल टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

By अमित कुमार | Published: May 2, 2021 08:52 PM2021-05-02T20:52:30+5:302021-05-02T20:52:30+5:30

PBKS vs DC Chris Gayle CLEAN BOWLED by Kagiso Rabada off a Full-Toss | IPL 2021: क्रिस गेल ने जड़ा जोरदार छक्का, अगली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर लिया बदला

क्रिस गेल। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsमयंक अग्रवाल दिल्ली के खिलाफ पंजाब के कप्तान हैं।क्रिस गेल एक बार फिर बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके।कगिसो रबाडा ने क्रिस गेल को पवेलियन भेजा।

PBKS vs DC latest updates, IPL 2021: क्रिस गेलपंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्रिस गेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए। क्रिस गेल बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। गेल ने कगिसो रबाडा के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया, लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। 

कगिसो रबाडा की ये गेंद फुल टॉस थी, लेकिन गेल रफ्तार के कारण चूक गए और स्टंप जमीन पर बिखर गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाब बनाए रखा। पंजाब का कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने बड़ा शॉट् लगाने में सफल नहीं हुआ। कएल राहुल की गैर मौजूदगी में मयंक पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल अस्वस्थ है जिसके कारण उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। पंजाब ने निकोलस पूरण की जगह डाविड मलान को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

Open in app