24 फरवरी: सचिन तेंदुलकर समेत क्रिस गेल ने आज के ही दिन जड़ा था वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक

सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल ने 24 फरवरी के दिन क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। आज के दिन को कोई भी क्रिकेट फैन भूल नहीं सकता...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 24, 2021 03:09 PM2021-02-24T15:09:22+5:302021-02-24T15:24:18+5:30

ON this Day, 24 February:sachin tendulkar and chris gayle one day international double century | 24 फरवरी: सचिन तेंदुलकर समेत क्रिस गेल ने आज के ही दिन जड़ा था वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक

क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsक्रिकेट जगत में 24 फरवरी का खास महत्व।आज के ही दिन सचिन तेंदुलकर ने जड़ा वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक।ठीक 5 साल बाद क्रिस गेल ने जड़े 215 रन।

24 फरवरी... क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास दिन रहा है। इस दिन क्रिकेट जगत में एक गजब संयोग देखने को मिला है। दरअसल आज ही के दिन महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी ठोकी थी।

सचिन तेंदुलकर ने जड़ा वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक

साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने इस दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक ठोका था, जो वनडे फॉर्मेट में किसी बल्लेबाज द्वारा जड़ी गई पहली डबल सेंचुरी थी। इस दौरान सचिन ने 147 गेंदों में 3 छक्कों और 25 चौकों की मदद से नाबाद 200 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने मुकाबले में 153 रन से जीत दर्ज की।

वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 8 दोहरे शतक लगे हैं। सचिन तेंदुलकर ने पहला, जबकि फखर जमां ने साल 2018 में अंतिम डबल सेंचुरी जड़ी थी।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरे शतक-

1. 200* रन, साल 2010 - सचिन तेंदुलकर  
2. 219 रन, साल 2011 - वीरेंद्र सहवाग  
3. 209 रन, साल 2013 - रोहित शर्मा  
4. 264 रन, साल 2014 - रोहित शर्मा  
5. 215 रन, साल 2015 - क्रिस गेल  
6. 237 रन, साल 2015 - मार्टिन गप्टिल  
7. 208* रन, साल 2017 - रोहित शर्मा  
8. 210* रन, साल 2018 - फखर जमां

क्रिस गेल ने 5 साल बाद दोहराया इतिहास

इसके ठीक 5 साल बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ये कारनामा दोहराया। गेल ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध 147 बॉल में 16 छक्कों और 10 चौकों के दम पर 215 रन जड़े थे। इस दौरान उन्होंने मार्लन सैमुएल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़े थे।

Open in app