बेन स्टोक्स के बर्थडे पर फैंस ले रहे कोहली का नाम, अंग्रेज ऑलराउंडर का विराट पर किया पुराना ट्वीट फिर सुर्खियों में

Ben Stokes turns 29: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उनके जन्मदिन पर फैंस मजेदार अंदाज में कर रहे हैं कोहली की चर्चा, जानिए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 4, 2020 11:39 AM2020-06-04T11:39:52+5:302020-06-04T12:29:16+5:30

On Ben Stokes Birthday why Indian fans talking about Virat Kohli, Know | बेन स्टोक्स के बर्थडे पर फैंस ले रहे कोहली का नाम, अंग्रेज ऑलराउंडर का विराट पर किया पुराना ट्वीट फिर सुर्खियों में

बेन स्टोक्स के बर्थडे पर फैंस कर रहे हैं विराट कोहली के नाम की चर्चा (Lokmat Collage)

googleNewsNext
Highlightsबेन स्टोक्स का जन्म 4 जून 1991 को क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में हुआ थास्टोक्स इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, अब तक 63 टेस्ट, 95 वनडे, 26 टी20i खेल चुके हैं

वर्तमान में क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार बेन स्टोक्स आज (4 जून, 2020) को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर बेन स्टोक्स का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की बात को समझ आती है, लेकिन इस अंग्रेज खिलाड़ी के बर्थडे के मौके पर फैंस विराट कोहली के नाम का जिक्र करते हुए मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं।

बेन स्टोक्स के नाम पिछले कुछ सालों के दौरान इंग्लैंड के लिए कई यादगार जीतें दर्ज करने का कमाल दर्ज है। इनमें 2019 एशेज सीरीज के दौरान एजबेस्टन टेस्ट में दमदार पारी से ऑस्ट्रेलिया पर जीत और 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की खिताबी जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

बेन स्टोक्स को बर्थडे विश करते हुए फैंस ने किया विराट कोहली को याद

बेन स्टोक्स न केवल इंग्लैंड में काफी फेमस हैं बल्कि वह भारतीय फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। स्टोक्स की भारतीय फैंस के बीच लोकप्रियता की एक वजह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली द्वारा मैदान में अक्सर प्रयोग किया जाने वाला एक अपशब्द है, जो कई बार फैंस के मुताबिक कई बार वैसे ही लगता है जैसे कि 'बेन स्टोक्स' कहा जाता है, ये मुद्दा सोशल मीडिया पर कई बार चर्चा में रहा है। 

ये मुद्दा वायरल होने के बाद बेन स्टोक्स ने एक बार खुद मजाकिया अंदाज में कहा था कि कोहली मैदान पर जो कहते हैं, उसमें उनका नाम नहीं लेते हैं। 

स्टोक्स ने कहा था, 'मैं अपना ट्विटर डिलीट कर सकता हूं ताकि मुझे एक और ऐसा ट्वीट न पढ़ना पढ़े 'वह बेन स्टोक्स कह रहे हैं (जबकि वह स्पष्ट रूप से नहीं कह रहे हैं) विराट के एक वीडियो के जवाब में, आप जानते हैं कि पहले एक लाख बार ये फनी था।'

स्टोक्स ने कथित तौर पर एक बार ये भी कहा था, 'मुझे भारत जब भी विकेट लेता है तो गर्व होता है क्योंकि जब भी वे विकेट लेते हैं विराट कोहली मेरा नाम लेते हैं। आप उनके होठ पढ़कर ये जान सकते हैं।

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ने इस स्टार ऑलराउंडर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विराट कोहली के नाम भी जिक्र किया है।
 


बेन स्टोक्स को 2017 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 14.5 करोड़ रुपये की भारीभरकम राशि में खरीदा था, उस समय वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। उनका ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टार पैट कमिंस ने आईपीएल 2020 नीलामी में तोड़ा, जब उन्हें केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Open in app