Highlightsमहिला प्रीमियर लीग में चंडीगढ़ की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबसे छोटे प्रारूप में शानदार पारी खेली।गुजरात जायंट्स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। जुलाई 2023 के बाद से हरलीन देओल टी20 प्रारूप में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं।
WPL 2025: कर दिया उलटफेर। गुजरात जायंट्स की टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज की और दूसरे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाकर बाजी मार ली। जुलाई 2023 के बाद से हरलीन देओल टी20 प्रारूप में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। हरलीन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ डब्ल्यूपीएल पारी खेली। शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग में चंडीगढ़ की 26 वर्षीय खिलाड़ी सबसे छोटे प्रारूप में शानदार पारी खेली।
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025- अंक तालिका-
1. दिल्ली कैपिटल्सः 10
2. गुजरात जायंट्सः 8
3. मुंबई इंडियंसः 8
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 4
5. यूपी वारियर्सः 4
WPL 2025: WPL में हार के बाद सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
92 (57) - मेग लैनिंग (DC) बनाम जीजी, लखनऊ, 2025*
90* (50) - ताहलिया मैकग्राथ (UPW) बनाम डीसी, डीवाई पाटिल, 2023
88* (60) - दीप्ति शर्मा (UPW) बनाम जीजी, दिल्ली, 2024
81 (43) - एलिस पेरी (RCB) बनाम MI, बेंगलुरु, 2025
80* (59) - नेट साइवर-ब्रंट (MI) बनाम DC, वडोदरा, 2025।
दिसंबर में वनडे में वापसी करने के बाद से उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकाना क्रिकेट स्टेडियम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली और गुजरात जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई। जीत के लिए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात जायंट्स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की।
WPL 2025: WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य-
202 - RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025
191 - MI बनाम GG, दिल्ली, 2024
189 - RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
179 - UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
178 - GG बनाम DC, लखनऊ, 2025*
WPL 2025: WPL में GG की जीत-
3 बनाम RCB
3 बनाम UPW
2 बनाम DC*
गुजरात जायंट्स ने हरलीन देओल (नाबाद 70 रन) के अर्धशतक से शुक्रवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन गेंद रहते पांच विकेट से जीत दर्ज कर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा। यह गुजरात जायंट्स की लगातार तीसरी जीत है जिससे वह आठ अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में कायम है।
दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 57 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से 92 रन बनाये। उन्होंने और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (40 रन, 27 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) ने महज नौ ओवर के अंदर तेजी से पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी कर धमाकेदार शुरूआत कराई जिससे टीम ने पांच विकेट पर 177 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन ही बनाकर जीत दर्ज की। हरलीन के अलावा बेथ मूनी की 44 रन की पारी भी अहम रही। अंत में कप्तान एशले गार्डनर (13 गेंद में 22 रन) और डायंड्रा डोटिन (10 गेंद में 24 रन) ने तेजी से रन जुटाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
गुजरात की टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज दयालन हेमलता (01) का विकेट गंवा दिया। लेकिन विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज मूनी (35 गेंद, छह चौके) और हरलीन देओल (49 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) ने 57 गेंद में दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी निभाई। मीनू मणि ने 12वें ओवर में मूनी का विकेट झटक लिया।
पर हरलीन ने आक्रामकता से खेलना जारी रखा। उन्होंने कप्तान एशले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंद में 39 रन और डायंड्रा डोटिन के साथ चौथे विकेट के लिए 14 गेंद में 34 रन की साझेदारी निभाई जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंची। डोटिन ने 18वें ओवर में जेस जोनाथन पर दो चौके और एक छक्का जड़ दिया। पर इसी गेंदबाज ने डोटिन और फोबे लिचफील्ड को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया।
लेकिन डोटिन के 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के ने गुजरात जायंट्स की मुश्किल आसान कर दी। इससे अब दो ओवर में 16 रन की जरूरत थी और काशवी गौतम ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिया। जिससे अंतिम ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे और हरलीन ने आसानी से ये रन जुटा लिए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत की।
लेकिन शेफाली नौंवे ओवर में मेघना सिंह की गेंद पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर फोबे लिचफील्ड के हाथों कैच आउट हो गईं। पर लैनिंग क्रीज पर डटी रहीं और आक्रामक इरादे के साथ बल्लेबाजी जारी रखीं। दिल्ली कैपिटल्स ने जेस जोनासन और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट जल्दी गंवा दिए।
एनाबेल सदरलैंड (8 गेंद पर 14 रन, दो चौके) ने लैनिंग को कुछ समय के लिए साथ दिया, लेकिन वह भी बड़ा हिट लगाने की कोशिश में पवेलियन पहुंच गईं। लैनिंग अंतिम ओवर में डोटिन की गेंद पर बोल्ड होकर शतक से आठ रन से चूक गईं। वह धीमीऔर बैक-ऑफ-लेंथ गेंद पर पूरी तरह से लाइन से चूक गईं जिससे उनके स्टंप उखड़ गए। गुजरात जायंट्स की गेंदबाजों में मेघना सिंह सबसे सफल रहीं जिन्होंने 35 रन देकर तीन और डायंड्रा डोटिन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके।