WPL Auction: आरसीबी की कप्तान होंगी स्मृति मंधाना, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत के पास!

Women IPL Auction 2023: भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2023 05:46 PM2023-02-13T17:46:18+5:302023-02-13T17:48:39+5:30

Women IPL Auction 2023 Smriti Mandhana will be captain Royal Challengers Bangalore RCB, Harmanpreet kaur will lead Mumbai Indians see here list top three players | WPL Auction: आरसीबी की कप्तान होंगी स्मृति मंधाना, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत के पास!

हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

googleNewsNext
Highlightsस्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा।मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये देकर हासिल किया।

Women IPL Auction 2023: भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तान हो सकती है। स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा।

 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं, क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये देकर हासिल किया।

हरमनप्रीत भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष चार में भी शामिल नहीं है क्योंकि देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ में खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे अच्छा सौदा समकालीन महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ में खरीदना रहा। नीलामी के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन आल राउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रूपये (386,000 डॉलर) में खरीदा।

गार्डनर और नैट स्किवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं। आस्ट्रेलिया की स्टार आल राउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रूपये (205,000 डॉलर) में बिकीं जिनकी बोली आरसीबी ने जीती। आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने को 50 लाख रूपये के सस्ते ‘बेस प्राइस’ में अपनी टीम में शामिल किया। यूपी वारियर्स ने इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने में 1.80 करोड़ खर्च किये। 

Open in app