कोहली की सोशल मीडिया पर भी बादशाहत, ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हुई, बने दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर

विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हो गई है। इंस्टाग्राम पर भी वह तीसरे सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।

By विनीत कुमार | Published: September 13, 2022 03:02 PM2022-09-13T15:02:38+5:302022-09-13T15:10:05+5:30

Virat Kohli becomes first cricketer to reach 50 Million Twitter followers | कोहली की सोशल मीडिया पर भी बादशाहत, ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हुई, बने दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर

ट्विटर पर कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हुई (फोटो- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली के ट्विटर पर अब 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं, इतने फॉलोअर्स की संख्या किसी भी क्रिकेटर की नहीं है।कोहली इंस्टाग्राम पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जा रहे क्रिकेटर हैं।कोहली इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे सबसे अधिक फॉलोअर्स रखने वाले खिलाड़ी भी हैं।

मुंबई: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए पिछले करीब तीन साल भले ही क्रिकेट के मैदान पर बहुत अच्छे नहीं गुजरे हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह छाए हुए हैं। कोहली के ट्विटर पर अब 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। ऐसे में वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं जिनके ट्विवटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ पहुंच गई है।

खास बात ये भी है कि 33 साल के कोहली इंस्टाग्राम पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जा रहे क्रिकेटर हैं। साथ ही वह स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (47 करोड़ से ज्यादा) और लियोनेल मेसी (35 करोड़ से ज्यादा) के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी सबसे ज्यादा फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर कोहली के 21 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।   

इसके अलावा, कोहली के फेसबुक पर 49 मिलियन (4.9 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इन सभी सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की कुल संख्या करीब 31 करोड़ से अधिक हो गई है।

एशिया कप से लय में लौटा कोहली का बल्ला

अपने फॉर्म से लंबे समय ये जूझ रहे कोहली हाल में एशिया कप में दो अर्द्धशतक और एक शतक के बाद लय में लौटते नजर आए हैं। कोहली एशिया कप-2022 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

कोहली ने लंबे समय बाद शतक भी लगाया और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनका ये 71वां इंटरनेशनल शतक रहा। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2019 में आखिरी बार शतक लगाया था। ऐसे में उन्हें और फैंस को उनके अगले शतक के लिए 1020 दिनों तक इंतजार करना पड़ा। एशिया कप से पहले कोहली ने खुलासा किया था कि उन्होंने करीब एक महीने तक बल्ला नहीं छुआ था।

कोहली का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए इसलिए भी अच्छा है क्योंकि अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप भी है। इससे पहले भारतीय टीम 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका से भी भारतीय टीम को टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

Open in app