Virat Kohli Asia Cup 2022: 989 दिन बाद 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक, कोहली ने कहा-अब गुस्से से जश्न मनाना अतीत की बात हो गई, देखें वीडियो

Virat Kohli Asia Cup 2022: विराट कोहली का शतक का इंतजार खत्म हुआ और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में दो विकेट पर 212 रन बनाये।

By भाषा | Published: September 8, 2022 10:31 PM2022-09-08T22:31:48+5:302022-09-08T22:35:31+5:30

Virat Kohli Asia Cup 2022 milestone 71st international century after 989 days now celebrating anger thing past watch video | Virat Kohli Asia Cup 2022: 989 दिन बाद 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक, कोहली ने कहा-अब गुस्से से जश्न मनाना अतीत की बात हो गई, देखें वीडियो

अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली।यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और करियर का 71वां शतक है।अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

Virat Kohli Asia Cup 2022: करीब तीन साल बाद शतक जमाने वाले विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के औपचारिकता के मैच में 122 रन बनाने के बाद कहा कि इस प्रारूप में उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। कोहली ने 989 दिन बाद शतक जमाया।

वह 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के साथ ही अब रिकी पोंटिंग के बराबर आ गए और उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (सौ शतक) हैं। कोहली ने पारी के ब्रेक में कहा ,‘पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं एक महीने बाद 34 साल का हो जाऊंगा। अब गुस्से से जश्न मनाना अतीत की बात हो गई है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं वास्तव में स्तब्ध था। इस प्रारूप में शतक के बारे में नहीं सोचा था। कई चीजों का परिणाम है यह। टीम ने काफी मदद की।’ कोहली ने खराब दौर में चट्टान की तरह उनके साथ खड़े होने के लिये पत्नी अनुष्का शर्मा को श्रेय दिया। उन्होंने कहा ,‘‘मुझे पता है कि बाहर बहुत कुछ चल रहा था।

मैंने अपनी अंगूठी को चूमा। आप मुझे यहां खड़ा देख रहे हैं क्योंकि मेरे साथ एक व्यक्ति है और वह अनुष्का है। यह शतक उसके और हमारी बेटी वामिका के लिये है।’’ उन्होंने कहा ,‘इस ब्रेक ने मुझे अपने खेल का फिर मजा लेने का मौका दिया।’ 

Open in app