त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीजः न्यूजीलैंड से 2-0 से हार, 8 खिलाड़ी को किया बाहर, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Triangular ODI Series: श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत रविवार को भारत के खिलाफ करेगा। फाइनल 11 मई को खेला जाएगा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 18:55 IST2025-04-23T18:54:27+5:302025-04-23T18:55:30+5:30

Triangular ODI Series 2-0 loss New Zealand 8 players dropped Sri Lanka announces 17-member squad against India and South Africa | त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीजः न्यूजीलैंड से 2-0 से हार, 8 खिलाड़ी को किया बाहर, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की

सांकेतिक फोटो

googleNewsNext
Highlightsटूर्नामेंट रविवार से शुरू होगा और सभी मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा और हंसिमा करुणारत्ने ने भी टीम में वापसी की है।तेज गेंदबाज मल्की मदारा को पहली बार वनडे में टीम में शामिल किया गया है।

कोलंबोः श्रीलंका ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के लिए बुधवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कई बदलाव किए गए हैं। मार्च में न्यूजीलैंड से 0-2 से श्रृंखला हारने के बाद से श्रीलंका ने अपनी टीम में आठ बदलाव किए हैं। अनुभवी चमारी अटापट्टू टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी, जबकि तेज गेंदबाज मल्की मदारा को पहली बार वनडे में टीम में शामिल किया गया है। विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी सिल्वा, हासिनी परेरा, पियमी वाथसाला, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा और हंसिमा करुणारत्ने ने भी टीम में वापसी की है। टूर्नामेंट रविवार से शुरू होगा और सभी मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत रविवार को भारत के खिलाफ करेगा। फाइनल 11 मई को खेला जाएगा।

श्रीलंका टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हसीनी परेरा, पियमी वाथसाला, मनुदी नानायक्कारा, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया। 
 

Open in app