T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास, एडम जंपा पर छक्का लगाकर 1000 रन पूरे, दुनिया के पहले क्रिकेटर...

T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 11, 2021 10:08 PM2021-11-11T22:08:08+5:302021-11-11T22:10:14+5:30

T20 World Cup Mohammad Rizwan becomes 1st batsman achieve incredible T20I world record during semifinal vs Australia | T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास, एडम जंपा पर छक्का लगाकर 1000 रन पूरे, दुनिया के पहले क्रिकेटर...

रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में 67 रन की पारी में टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया।

Next
Highlightsपाकिस्तान ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए।टूर्नामेंट में पहले छह ओवर में उसका सर्वाधिक स्कोर है।बाबर और रिजवान ने फिर से पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी।

T20 World Cup: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। दूसरे सेमीफाइनल के दौरान टी20ई क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बनकर एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में 67 रन की पारी में टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। रिजवान ने जंपा पर स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर इस कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे किये। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

उनके सलामी जोड़ीदार और कप्तान बाबर आजम 826 रन के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले टूर्नामेंट में रिजवान ने एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उनके पास 39 पारियों में 58.10 पर 1743 रन हैं।

रिजवान को 20 पारियों में 86.30 की औसत से 1033 रन, 10 अर्धशतक और एक शतक है। आरोन फिंच ने तीसरे ओवर में ही मैक्सेवल के रूप में स्पिन आक्रमण आजमाया। रिजवान ने तब खाता भी नहीं खोला था जब डेविड वार्नर ने सीमा रेखा पर उनका मुश्किल कैच छोड़ा।

रिजवान ने इसका फायदा उठाकर हेजलवुड पर छक्का लगाया। इसके बाद हालांकि मैक्सवेल और जंपा ने दबाव बनाया जिसका प्रभाव बल्लेबाजों पर साफ दिखा। बाबर ने लेग स्पिनर जंपा के पहले ओवर में इस दबाव में स्लॉग स्वीप करके लांग ऑन पर वार्नर को आसान कैच दिया।

Open in app