Raina-Pandey-Uthappa retirement 2022: चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तीन अहम खिलाड़ी, 10 दिन में लिया संन्यास, जानें सभी के बारे में...

suresh raina ishwar pandey robin uthappa retirement 2022:भारतीय टीम के पूर्व तेज बॉलर और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तीन अहम खिलाड़ी ईश्वर पांडे ने 12 सितंबर को संन्यास ली। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 15, 2022 04:00 PM2022-09-15T16:00:07+5:302022-09-15T16:07:26+5:30

suresh raina ishwar pandey robin uthappa retirement 2022 csk ms dhoni frineds Aagey Se Dhyaan Rakhna Ishwar Pandey Recalls MS Dhoni AB De Villiers  | Raina-Pandey-Uthappa retirement 2022: चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तीन अहम खिलाड़ी, 10 दिन में लिया संन्यास, जानें सभी के बारे में...

तीनों खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsरोबिन उथप्पा ने 14 सितंबर को भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।तीनों खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके हैं। एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी से सभी वाकिफ हैं।

suresh raina ishwar pandey robin uthappa retirement 2022: चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तीन अहम खिलाड़ी ने 10 दिन के अंदर संन्यास की घोषणा कर दी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने 6 सितंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

भारतीय टीम के पूर्व तेज बॉलर और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम खिलाड़ी ईश्वर पांडे ने 12 सितंबर को संन्यास ली। भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम (2007) के सदस्य पूर्व सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने 14 सितंबर को भारतीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा की।

एबी डिविलियर्स को आउट करने के लिए बुरी तरह डांटा था

ये तीनों खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेल चुके हैं। धोनी और रैना की जोड़ी से सभी वाकिफ हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मध्य प्रदेश के गेंदबाज ईश्वर पांडे ने हाल ही में सभी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पांडे ने एक उदाहरण याद किया, जब सीएसके कप्तान धोनी ने आईपीएल के दौरान एबी डिविलियर्स को आउट करने के लिए बुरी तरह डांटा था।

पांडे ने धोनी के नेतृत्व में इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए कुछ सीज़न खेले और उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें 2014-15 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना था। उन्होंने कुछ वॉर्मअप मैच भी खेले हैं। 25 आईपीएल मैचों में 18 विकेट लिए।

उथप्पा ने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी

रोबिन उथप्पा ने संन्यास की घोषणा की। भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले 36 वर्षीय उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी की। उथप्पा ने कहा, ‘‘  अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। सभी अच्छी चीजों का हालांकि अंत होता है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।’’

दायें हाथ के इस बल्लेबाज कहा, ‘‘ मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए 20 साल हो गए हैं, और अपने देश और राज्य (कर्नाटक) का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान रहा है।  उतार-चढ़ाव भरी यह अद्भुत यात्रा शानदार रही है। इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने का मौका दिया।’’ इस घोषणा के साथ ही वह अन्य देशों की लीग क्रिकेट में खेलने के योग्य हैं।

उथप्पा ने 2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। भारत के लिए उन्होंने 46 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए है। उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाये है।

विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए

उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है। वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्य थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिससे वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2021 में खेलना जारी रखा था लेकिन 2022 के सत्र से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा था।

रैना ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और चेन्नई सुपर किंग्स का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,‘‘अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।’’

2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे

भारत या घरेलू स्तर पर सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते हैं और ऐसे में रैना के लिए विश्वभर की टी20 लीग में खेलने के लिए संन्यास लेना जरूरी था। उन्हें अगले साल दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग में खेलते हुए देखा जा सकता है। इस लीग की सभी छह टीमों का स्वामित्व आईपीएल के मालिकों के पास है।

रैना ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2021 में चेन्नई की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबू धाबी में खेला था। भारत की तरफ से रैना ने 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

(इनपुट एजेंसी)

Open in app