SRH vs MI IPL 2025: 2016 के बाद बैक टू बैक फिफ्टी?, रोहित ने पूरे किए 12000 रन, 300वां विकेट बुमराह के नाम, मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

SRH vs MI LIVE Score, IPL 2025: 2016 के बाद रोहित शर्मा ने बैक टू बैक अर्धशतक पूरे किए। यानी 9 साल बाद करिश्मा किया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2025 23:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देSRH vs MI LIVE Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक पूरे किए।SRH vs MI LIVE Score, IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को एक और हार का सामना करना पड़ा।SRH vs MI LIVE Score, IPL 2025: जसप्रीत बुमराह ने 300वां टी20 विकेट हासिल किया।

SRH vs MI LIVE Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने 5वीं जीत दर्ज की और हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। इस बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 12000 टी20 रन पूरे किए। जसप्रीत बुमराह ने 300वां टी20 विकेट हासिल किया। 2016 के बाद हिटमैन ने बैक टू बैक अर्धशतक पूरे किए। यानी 9 साल बाद करिश्मा किया। मुंभई की टीम 10 अंक के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 हार के साथ 9वें स्थान पर है। गुजरात की टीम पहले और दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर है।

12000 रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय है। पहले स्थान पर विराट कोहली है। मुंबई इंडियंस ने 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक पूरे किए। सनराइजर्स हैदराबाद को एक और हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने 46 गेंद में 70 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। विल जैक्स ने 19 गेंद में 22 रन की पारी खेली। 

हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को आठ विकेट पर 143 रन बनाये । सनराइजर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और उसके पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए थे। इसके बाद क्लासेन ने पारी को संभाला।

 

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये। उन्होंने इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट अभिनव के साथ 99 रन की साझेदारी की। अभिनव ने 37 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन बनाये । अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स का शीर्षक्रम सपाट और कठोर विकेट पर टिक नहीं सका।

सनराइजर्स के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया। ईशान किशन (एक) ने मैदान से जाने का फैसला किया, जबकि गेंद उनके बल्ले को छूकर विकेटकीपर के हाथ में नहीं गई थी। दीपक चाहर की गेंद लेग साइड के बाहर से जा रही थी जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया लेकिन किशन को वापिस जाते देख उन्होंने ऊंगली उठा दी।

गेंदबाज या विकेटकीपर रियान रिकेलटन ने अपील भी नहीं की थी। ट्रेविस हेड (0) ने ट्रेंट बोल्ट की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर थर्ड मैन में नमन धीर को कैच थमाया। अभिषेक शर्मा (आठ) ने छक्के के साथ शुरूआत की लेकिन बोल्ट की गेंद पर विग्नेश पुथुर को कैच दे बैठे । वहीं नीतिश कुमार रेड्डी ने चाहर की गेंद पर मिडआन में मिचेल सेंटनेर को कैच थमाया।

पावरप्ले में सनराइजर्स के चार विकेट 24 रन पर गिर गए थे ।इसके बाद अनिकेत वर्मा को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आउट किया। नौ ओवर के भीतर पांच विकेट 35 रन पर गिरने के बाद क्लासेन ने मोर्चा संभाला । उन्होंने पुथुर को दसवें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।

इसके बाद पंड्या को तीन चौके लगाये। दूसरे छोर से क्लासेन को सहयोग नहीं मिला। अभिनव ने बड़ा शॉट खेलने से पहले सात गेंदें खराब की। क्लासेन को जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया जबकि अभिनव को बोल्ट ने पवेलियन भेजा।

टॅग्स :आईपीएल 2025मुंबई इंडियंसIPLसनराइजर्स हैदराबादहैदराबादरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहहार्दिक पंड्यापैट कमिंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या