दिल्ली कैपिटल्स के बुरे प्रदर्शन से भड़के सहवाग, कहा- पोंटिंग को हार की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी

दिल्ली कैपिटल्स अभी तक पांच मैचों में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है और लगातार पांचवीं हार से तालिका में अंतिम स्थान पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती मैचों में ही इतने परिवर्तन किए हैं जिस पर हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन का ठीकरा अब रिकी पोंटिंग पर भी फोड़ा जा रहा है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 16, 2023 02:51 PM2023-04-16T14:51:13+5:302023-04-16T14:53:05+5:30

Sehwag ridiculed DC head coach Ricky Ponting saying he should be held responsible for losses | दिल्ली कैपिटल्स के बुरे प्रदर्शन से भड़के सहवाग, कहा- पोंटिंग को हार की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिग पर उठ रहे हैं सवाल

googleNewsNext
Highlights दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी हैकोच पोंटिग पर उठ रहे हैं सवालसहवाग बोले- पोंटिंग को टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का बुरा प्रदर्शन जारी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। टीम को मैदान पर देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि कप्तान और कोच के पास कोई योजना है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती मैचों में ही इतने परिवर्तन किए हैं जिस पर हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन का ठीकरा अब रिकी पोंटिंग पर भी फोड़ा जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स की इस दुर्गति को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने DC के हेड कोच रिकी पोंटिंग को निशाने पर लिया है। सहवाग ने आरसीबी के खिलाफ मैच में हार के बाद क्रिकबज पर बात करते हुए कहा,  "दिल्ली कैपिटल्स के इस प्रदर्शन के लिए टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग जिम्मेदार हैं और उन्हें इसकी जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। दिल्ली की टीम अभी इस स्थिति में है कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि टूर्नामेंट में अपने स्थिति को बदलने के लिए आगे क्या ही किया जाए?  मुझे लगता है कि पंजाब ने अपनी कुल्हाड़ी दिल्ली को पास कर दी है और वो कुल्हाड़ी दिल्ली के पास पहुंच गई है। जब टीम जीतती है तो क्रेडिट कोचों को दिया जाता है तो हार पर भी क्रेडिट कोचों को देना चाहिए।"

बता दें कि  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) शनिवार को 23 रन से हराकर इस सीजन में दूसरी जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतक के बाद विजयकुमार वैशाख (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार पदार्पण से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से पराजित किया। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक पांच मैचों में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है और लगातार पांचवीं हार से तालिका में अंतिम स्थान पर बरकरार है।

दिल्ली के प्रदर्शन पर बात करते हुए सहवाग ने आगे कहा,  "मैंने पहले भी कहा था कि, कोच कुछ नहीं करते उनका रोल जीरो होता है, वो सिर्फ मैनेजमेंट के लिए होते हैं, प्रैक्टिस अच्छी कराते हैं। खिलाड़ियों को आत्विश्वास देते हैं लेकिन अंत में कोच अच्छा तभी लगता है जब उसकी टीम अच्छा परफॉर्मेंस करती है। जो कि इस बार दिल्ली ने नहीं किया है। ऐसे में पोंटिंग को इसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।"

Open in app